पानी पियो, खुल के जियो

क्या आपने कभी अनुभव किया है की सुबह उठते ही पानी पीने पर आपके शरीर में एक तरह से नई जान सी आ जाती है| रात भर की नींद के कारण घंटों पानी के बिना रहा शरीर एक प्रकार से तरोताजा हो जाता है|


हमारा शरीर ६० % से ७५% तक  पानी से बना होता है, यानि सबसे बड़ा घटक पानी ही है, और शरीर के हर अंग और उत्तक को सम्पूर्ण क्षमता से कार्य करने के लिए भरपूर पानी की आवश्यकता होती है|

लेकिन ज्यादातर लोग अधिकतर ‘कम पानी’ की अवस्था में ही रहते है, जिससे उनकी शरीर और दिमाग की कार्यक्षमता कम रहती है, क्यों कि पानी की कमी से शरीर के बहुत से तंत्र सुचारू रूप से नहीं चलते है|


पानी शरीर में क्या कार्य करता है?


  1. पोषक तत्वों का वाहक: पानी शरीर में पोषक तत्वों को हर कोशिका और अंग तक पहुंचता है|
  2. दूषित तत्वों की निकासी: हर अंग की कोशिका में पैदा हुए दूषित तत्वों को शातिर से बहार निकलता है|
  3. उर्जा के निर्माण में उपयोग: पानी शरीर में उर्जा के निर्माण के आवश्यक घटक है|
  4. शरीर के तापमान का नियंत्रण:शरीर के तापमान को नियंत्रित कर मस्तिष्क और शरीर को शीतल रखता है|
  5. अंगों और हड्डियों के लिए चिकनाई:शरीर के जोड़ों, आँखों और अन्य अंगों के बीच चिकनाई और तरलता बनाये रखता है|

हमें रोज कितने पानी की आवश्यकता होती है?

  • शरीर के जलस्तर को बनाये रखने के लिए, शरीर से रोज जितना पानी बाहर जाता है, उतना ही वापस आपूर्ति होती रहनी चाहिये|
  • पानी की आवश्यक मात्रा हर व्यक्ति की अलग अलग होती है और वह उसकी दिनचर्या और उम्र, स्वास्थ्य,मौसम, शारीरिक स्थिति, गतिविधियों इत्यादि पर निर्भर करती है|
  • लेकिन सामान्य व्यक्ति को दिन में कम से कम 1.5 से 2 लीटर पानी की आवश्यकता होती ही है|
  • लेकिन पानी नियमित रूप से पीना अच्छा रहता है, जिससे शरीर में होने वाली पानी की कमी को तुरंत पूरा किया जा सके|

पानी पीने का सबसे श्रेष्ठ समय 

  1. सुबह उठते ही 
  2. खाना खाने के आधा घंटा पहले
  3. स्नान से पहले
  4. सोने के घंटा भर पहले

नियमित भरपूर पानी पीने के लाभ:

  1. कैंसर से बचाव : जी हाँ, बहुत से वैज्ञानिक अनुसंधान यह कहते है की भरपूर पानी पीने से कई प्रकार के कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है|
  2. ज्यादा कार्यक्षमता: समुचित पानी पीने पर शरीर और मस्तिष्क की कार्यक्षमता ज्यादा रहती है|
  3. अच्छा मूड: भरपूर पानी पीते रहने से मन शांत और मूड भी अच्छा रहता है|
  4. कम तनाव : भरपूर पानी पीने से तनाव कम रहता है|
  5. मोटापे से बचाव : ज्यादा पानी पीने से ज्यादा वजन बढ़ने के खतरे और मोटापे से भी बचाव होता है|
  6. चेहरे और त्वचा में चमक : इससे आपका चेहरा और त्वचा भी तरोताजा और चमकदार रहती है|
  7. स्वास्थ्य और सेहत : नियमित समुचित पानी पीने से शरीर के हर अंग को पोषक तत्वों सुचारू रूप से मिलते है और वहां पैदा होने वाले विषैले तत्व जल्दी निकल जाते है, इससे सेहत अच्छी रहती है|
तो आज से पानी जागरूक होकर समुचित पीने पियें और फिर देखें किस प्रकार से आप अपने शरीर, मन और मूड में बदलाव पाते है|

पानी पियो, खुल के जियो, why drink enough water Hindi, Health, स्वास्थ्य

One Reply to “पानी पियो, खुल के जियो”

Leave a Reply to hitesh patel Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.