क्या फायदे है अपने डाक्यूमेंट्स के लिए सरकारी डिजिटल लोकर के ?

डॉक्यूमेंट ऑनलाइन ई-लाकर

भारत सरकार द्वारा “डिजिटल भारत” की दिशा में एक बड़े कदम के रूप में मुफ्त “डिजिटल लोकर” सेवा का प्रारंभ किया गया है| यह देश में ई-सेवाओं के विस्तार और लोगों के लिए सरकारी सेवाओं को आसान बनाने की दिशा बहुत उपयोगी सिद्ध होगा |

क्या है डिजिटल लाकर :

यह एक ऐसा स्थान है, जहाँ हम अपने किसी भी डॉक्यूमेंट जैसे पहचान पत्र, पेन कार्ड, डिग्री, इत्यादि को अपलोड करके सुरक्षित रख सकते है | इसके अलावा यदि कोई सरकारी विभाग हमें कोई डॉक्यूमेंट (जैसे ड्राइविंग लाइसेंस) जारी करता है तो वह भी यहाँ सुरक्षित रूप से उपलब्ध रहेगा |
क्या क्या है इस डिजिटल लॉकर के उपयोग:
इस डिजिटल लॉकर के निम्न उपयोग/फायदे है:
  1. किसी भी संस्थान या सरकारी विभाग में विभ्भिन कार्यों के लिए अपने डॉक्यूमेंट की भौतिक कॉपी देने की आवश्यकता से निजात |
  2. अपने ओरिजिनल डॉक्यूमेंट को जाँच के लिए देने का झंझट समाप्त |
  3. डॉक्यूमेंट की फोटो कॉपी लेने और उसे विभ्भिन विभागों और संस्थाओं को भेजने से छुटकारा |
  4. किसी भी सरकारी विभाग द्वारा जारी दस्तावेज जैसे पेन कार्ड, वोटर कार्ड तक इन्टरनेट पर कहीं भी से पहुँच |
  5.  सरकारी विभागों को भौतिक दस्तावेजों के सँभालने और सत्यापित करने के झंझट से मुक्ति और इससे सरकारी कार्यों में तेजी |
  6. डिजिटल हस्ताक्षर की सुविधा |
  7. किसी भी कंपनी या संस्थान द्वारा डॉक्यूमेंट मांगे जाने पर, भौतिक डॉक्यूमेंट की जगह इस डिजिटल लॉकर में रखे डॉक्यूमेंट का लिंक उनको ईमेल पर शेयर करना |
  8. किसी भी डॉक्यूमेंट की स्कैन कॉपी को इस लॉकर में अपलोड करके सहेजना |
  9. अपने डॉक्यूमेंट, उनको जारी करने वाले विभाग की जानकारी, उनको उपयोग करने वालों की जानकारी इत्यादि आसानी से जान सकते है |

डीजीलोकर के बारे में और सामान्य जानकारी:

कैसे उठायें इस सेवा का लाभ :
इस डिजिटल लॉकर का लाभ उठाने के लिए निम्न आवश्यकताएं है:
  1. आधार कार्ड नंबर
  2. आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर 
डॉक्यूमेंट लाकर ऑनलाइन
यदि आपके पास यह दोनों मौजूद है, तो आप इस वेबसाइट पर इस सेवा के लिए रजिस्टर कर सकते है:
इस सेवा से जुड़े किसी भी प्रकार के सवाल या समस्या में समाधान के लिए निम्न पते पर ईमेल करें 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.