कैसे हटायें अपनी ब्लॉग या वेबसाइट से ब्रोकन लिनक्स

आपने किसी वेबसाइट का लिंक अपने लेख में डाला लेकिन लम्बे समय बाद बहुत से लिंक अनुपलब्ध हो जाते है|

क्या है ब्रोकन लिंक

ऐसे लिंक जिन पर वर्तमान में वह वेबसाइट या वेबपृष्ठ उपलब्ध नहीं है, जो आपने उस लिंक को अपनी वेबसाइट में लगाते समय देखा था, ऐसे लिंक को ब्रोकन लिंक कहेंगे| 
इस प्रकार के लिंक आपके उपयोगकर्ताओं और आपकी वेबसाइट की गूगल रैंकिंग दोनों के लिए ही अच्छी बात नहीं होगी|

कैसे पता करें अपनी ब्लॉग और वेबसाइट के ब्रोकन लिंक

आइये जानते है की कैसे हम अपनी पूरी वेबसाइट के किसी भी पेज के ब्रोकन लिंक का पता लगायें|

इसके लिए आप इन्टरनेट पर उपलब्ध “http://www.brokenlinkcheck.com/” की मुफ्त सेवा का उपयोग कर सकते है |

  1. http://www.brokenlinkcheck.com/ पर जाएँ 
  2. यहाँ अपनी वेबसाइट का पता दाल कर “Find broken links” बटन पर क्लिक करें |
    ब्रोकन लिंक टूल
  3. अगले पेज पर आप , कैप्चा का कोड डालें और “Find broken links now !”  बटन पर क्लिक करें 
    ब्रोकन लिंक पता लगाने का टूल
  4. इसके बाद, आपकी वेबसाइट के सभी ब्रोकन लिंक का पता लगाने का काम शुरू हो जायेगा और आपको निम्न सन्देश दिखाई देगा 
    ब्रोकन लिंक फाइंडर
  5. अब आप थोड़ी देर तक इन्तजार करें, और इस टूल को अपना कार्य करने दें |
  6. जब ये टूल अपना काम पूरा कर लेगा, आपकी वेबसाइट के ब्रोकन लिंक की जानकारी आपको निम्न प्रकार से उपलब्ध करवाएगा 
    ऐसे पता करें ब्रोकन लिंक
  7. इस रिपोर्ट में हर ब्रोकन लिंक के सामने दिए ‘url‘ और ‘src‘  से आप अपनी वेबसाइट में उस ब्रोकन लिंक का स्थान जान सकते है|
  8. इसके बाद अपनी वेबसाइट के उस पेज के कोड में जाकर आप उस ब्रोकन लिंक को सुधार या हटा सकते है|

निम्न वेबसाइट पर जाएँ:
http://www.brokenlinkcheck.com/

One Reply to “कैसे हटायें अपनी ब्लॉग या वेबसाइट से ब्रोकन लिनक्स”

Leave a Reply to बेनामी Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.