चित्र द्वारा इंटरनेट पर खोजने के तरीके और उसके उपयोग

चित्र द्वारा इंटरनेट पर खोजने के तरीके- search by Image in Hindi

अभी इंटरनेट पर खोजते हैं सिर्फ शब्द लिख कर

इंटरनेट पर किसी भी प्रकार की जानकारी या सामग्री को खोजने के लिए हम शब्दों का प्रयोग करते है, जहाँ हम कुछ उससे संबंधित शब्दों को गूगल खोज में लिख कर, खोज परिणाम में आने वाले वेब पृष्ठों में अपने काम की सामग्री खोजने में लग जाते है।

इंटरनेट पर चित्र से भी खोज सकते है

लेकिन क्या आप जानते है की गूगल खोज का प्रयोग करने के लिए आप शब्दों के अतिरिक्त चित्र का भी प्रयोग कर सकते है।
न सिर्फ गूगल बल्कि इंटरनेट पर ऐसी कई वेब खोज सेवाएं उपलब्ध है जो आपके बताये चित्र को अपलोड कर उससे जुड़ी कई जानकारियां और मिलते जुलते चित्र आपके लिए खोज निकलेगी| 
इन चित्र से वेब पर खोजने की सेवाओं को “रिवर्स इमेज सर्च” के नाम से जाना जाता है, जहाँ आपके पास चित्र पहले से मौजूद रहता है और आप उस चित्र को लेकर अधिक जानकारी हासिल करना चाहते है|

क्या है चित्र द्वारा वेब खोज के उपयोग ?

यदि आपके मोबाइल या कंप्यूटर में किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान, कला कृति या किसी अन्य प्रकार का चित्र है तो आप इन वेब सेवाओं का प्रयोग कर इंटरनेट पर उस चित्र से जुड़े और मिलते जुलते अन्य चित्र और उसके बारे में और अधिक जानकारी जुटा सकते है|

जैसे,
  1. किसी दर्शनीय स्थल, भवन या अन्य स्थान के फोटो से उस स्थान के बारे में अधिक जानकारी
  2. कलाकृतियां के फोटो से उस कला कृति और रचयिता की जानकारी
  3. व्यक्ति के फोटो से उसके इंटरनेट पर उपलब्ध प्रोफाइल तक पहुँचने के लिए
  4. किसी वस्तु या उत्पाद के फोटो से उसके बारे में और जानकारी हासिल करने के लिए 
  5. किसी जीव-जंतु के फोटो से उसके बारे में अधिक ज्ञान अर्जित करने के लिए
  6. किसी चित्र के समान अन्य चित्र खोजने के लिए  
  7. उस वेबसाइट के पता जानने के लिए जहाँ ये चित्र लगाया हुआ है
  8. किसी चित्र के लिए अलग साइज में इंटरनेट पर उपलब्ध चित्र प्राप्त करने के लिए
  9. इत्यादि 

कैसे खोजते है इंटरनेट पर चित्र से?

इन सेवाओं का उपयोग करने के दौरान आपसे अपने कंप्यूटर, मोबाइल इत्यादि पर से कोई भी फोटो अपलोड करने के लिए कहा जाएगा| जिस भी फोटो के बारे में आप खोजना चाहते है उसे चुन कर आप वहां दिए खोज बटन को क्लिक कर पेज को सबमिट करना होगा| 
कुछ समय बाद वह खोज इंजन उस फोटो के संबंधित वेबपृष्ठ और वहां उपलब्ध फोटो को आपके सामने खोज परिणामों के रूप में दिखाने लगेगा| 

मुख्य रिवर्स इमेज सर्च (चित्र खोज सेवाओं ) के वेब पते:

चित्र द्वारा खोजने के लिए आप निम्न खोज सेवाओं का प्रयोग कर सकते है

  1. गूगल चित्र खोज (कंप्यूटर पर खोजने के लिए) :  https://www.google.com/imghp
  2. गूगल चित्र खोज (मोबाइल पर) : http://ctrlq.org/google/images/
  3. टिन आई : https://www.tineye.com/
  4. http://www.iqdb.org/
  5. http://karmadecay.com/
  6. https://www.imageraider.com/
  7. http://www.imagebrief.com/search

    One Reply to “चित्र द्वारा इंटरनेट पर खोजने के तरीके और उसके उपयोग”

    Leave a Reply to Utpal Konwar Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.