गूगल खोज के अन्य उपयोगी प्रयोग

google search khoj ke any upyogi tips

अभी तक गूगल का उपयोग सिर्फ किसी जानकारी या वेबसाइट खोजने के लिए किया होगा, लेकिन क्या आप जानते है गूगल खोज अन्य कई उपयोगी कार्य भी कर सकता है|

 

गूगल खोज के अन्य उपयोगी प्रयोग

    1. एक इकाई का दूसरी इकाई में परिवर्तन :  भार, दुरी, मुद्रा सहित अन्य कई माप की इकाइयों को एक इकाई से दूसरी इकाई में परिवर्तित कर सकते है, जैसे USD मुद्रा से INR, सेंटीमीटर से इंच, पाउंड्स से किलोग्राम इत्यादि.

       

    2. हवाई यात्रा के उड़ान की स्थिति जानें : आप गूगल में सिर्फ उड़ान संख्या (उडान संख्या) डाल कर उस उड़ान की स्थिति, समय, टर्मिनल इत्यादि की ताजा जानकारी हासिल कर सकते है|

       

    3. आसपास के सिनेमा घर में नई फिल्म के शो का समय जानना : showtimes:फिल्म का नाम लिख कर खोजने पर गूगल आपके आसपास के सिनेमाघर में उस फिल्म के शो का समय बताएगा|

       

    4. किसी स्थान के मौसम का हाल जानना : weather स्थान का नाम लिखकर खोजने पर गूगल आपको उस स्थान के मौसम का ताजा हाल बताएगा|

       

    5. देश विदेश के किसी स्थान का वर्तमान समय : time: स्थान का नाम लिख कर खोजने पर गूगल आपको वर्तमान में उस स्थान का समय बताएगा|

       

  1. किसी अंग्रेजी शब्द की परिभाषा या अर्थ जानने के लिए : define:अंग्रेजी शब्द लिख कर खोजने से गूगल उस शब्द का अर्थ सीधे ही आपके सामने रख देगा|

     

  2. किसी अंग्रेजी शब्द का हिंदी अनुवाद जानने के लिए :  अंग्रेजी शब्द english to hindi लिख कर खोजने पर आपको उस अंग्रेजी शब्द का हिंदी अनुवाद सीधे गूगल पर ही प्राप्त हो जाएगा|

     

  3. किसी वेबसाइट के समान और जुड़ी अन्य वेबसाइट खोजना : related:वेबसाइट यूआरएल डाल कर खोजने से आप अपनी दी गयी यूआरएल से मिलती जुलती अन्य वेबसाइट के पते प्राप्त कर सकते है|

     

  4. किसी स्थान के सूर्योदय और सूर्यास्त का समय जानना : sunrise स्थान और sunset स्थान लिख कर गूगल पर उस स्थान पर सूर्योदय और सूर्यास्त का समय जाना जा सकता है|

     

  5. कैलकुलेटर की तरह प्रयोग करें:  आप गूगल खोज को गणना करने के लिए सामान्य और एडवांस कैलकुलेटर की तरह भी प्रयोग कर सकते है|

     

  6. टाइमर और स्टॉपवॉच की तरह प्रयोग करें:  set timer for 10 minutes या set timer  इत्यादि लिखकर आप गूगल को एक टाइमर घड़ी या स्टॉपवॉच के रूप में प्रयोग कर सकते हो|

     

  7. होटल में कितना टिप देना चाहते है, गणना करें : यदि आप अपने बिल पर 15% की टिप देना चाहते हो तो गूगल आपके लिए तुरंत टिप की गणना कर देगा, इसके लिए गूगल में what is tip for बिलराशि dollar लिख कर खोजें, प्रतिशत आप कम ज्यादा कर सकते है|

     

  8. गूगल को थोड़ा झुकाएं :  गूगल पर askew शब्द खोज कर आप गूगल को झुका भी सकते हो, सचमुच में|

     

  9. गूगल को गोल घुमाएँdo a barrel roll लिख कर खोजेंगे तो गूगल आपको गोल गोल घूमता नजर आएगा|

     

  10. नई या पुरानी फिल्म की रिलीज़ की तारीख जानें:  फिल्म का नाम release date लिख कर खोजने पर गूगल आपको उस फिल्म के रिलीज़ की तारीख बता देगा|

     

  11. किसी लेखक की लिखी पुस्तकों के लिए:  लेखक का नाम books लिख कर खोजने से गूगल उस लेखक की पुस्तकों की जानकारी प्राप्त कर सकते हो|

     

  12. किसी त्यौहार या पर्व की तारीख सीधे ही खोजें: त्यौहार/पर्व का नाम और वर्ष लिख कर खोजने से आपको वह तारीख मिल जाएगी|

     

  13. अपना वर्तमान स्थान जानें:  where am I लिख कर खोजने पर गूगल आपको आपके वर्तमान स्थान को गूगल माप में दर्शाते हुए उसकी जानकारी देगा|
  14. किसी गणितीय समीकरण का ग्राफ पता करें : गूगल में कोई गणित का समीकरण लिख कर आप उसका 2D या 3D ग्राफ देख सकते है|

     

  15. वृत्त के क्षेत्रफल या व्यास की गणना करें : circle calculator लिख कर खोजें, फिर वृत्त की त्रिज्या का मूल्य लिख कर उसका क्षेत्रफल या व्यास पता कर सकते है|

     

  16. मुद्रा परिवर्तक के रूप में प्रयोग करें :  राशि USD to INR या अन्य मुद्राओं के मुद्रा कोड से आप एक मुद्रा की दूसरी मुद्रा में वर्तमान कीमत का पता कर सकते है|

     

  17. दो स्थानों के बीच की दुरी ज्ञात करें : शहर1 to शहर2 लिख कर आप किसी भी दो शहरों या स्थानों के बीच की दुरी और आवागमन में लगने वाले समय की जानकारी पता कर सकते है|
इन सब के अलावा गूगल और उसके अन्य उत्पादों से जुड़े टिप्स आप गूगल की ही इस लिंक पर प्राप्त कर सकते है: https://get.google.com/tips/

8 Replies to “गूगल खोज के अन्य उपयोगी प्रयोग

Leave a Reply to Prem Kumar Agrawal Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.