भुलेख (भूअभिलेख) – क्या है, कहाँ करें डाउनलोड (Bhulekh in Hindi)

bhulekh bhuabhilekh khaata download in hindi

 

भुलेख क्या है (bhulekh kya hai) ?

भूलेख शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है  भू+लेख – भू का अर्थ भूमि से है और लेख का अर्थ लेखन या कागजी लिखवाई से है। अर्थात् भूमि से सम्बन्धित लिखित रूप में जानकारी।
भूलेख की अलग अलग जगह कई नामों में बात होती है जैसे:
  • bhulekh
  • भू अभिलेख,
  • भूमि-अभिलेख,
  • भूकर अभिलेख,
  • जमाबंदी नक़ल,
  • Records of Rights
  • भूमि का ब्यौरा,
  • जमीन के कागजात,
  • जमीन का नक्शा,
  • खेत के कागजात,
  • खेत का नक्शा
  • खाता खातून
  • पट्टा
  • इत्यादि,

ये सारी जानकारी हमें तहसीलदार और पटवारी के पास से पता चल सकती हैं।

ये रिकॉर्ड आम तौर पर राज्य सरकार के राजस्व व भूमि सुधार विभाग या भूमि संसाधन विभाग के पास सुरक्षित होते है, लेकिन अभी इनको तेजी से डिजिटल रूप में परिवर्तित करके ऑनलाइन डाला जा रहा है|

भुलेख (जमीन के कागज़) क्यों आवश्यक है?

भूअभिलेख में आपकी ज़मीन का विवरण, मालिकाना हक़ की जानकारी होने के साथ साथ, इनका उपयोग अलग अलग सरकारी योजनाओं, बैंक लोन और फसल बीमा प्राप्त करने के दौरान होता है|
किसानों के लिए खेती से जुड़ी योजनायें जैसे  “प्रधानमंत्री फसल बिमा योजना”, किसान क्रेडिट कार्ड इत्यादि में लाभ प्राप्त करने के लिए भी इन भूमि-रिकॉर्ड की कॉपी की आवश्यकता होती है|
ज़मीन का परिवार के बँटवारे के समय  सही सही हिस्से करने करने और उसका उचित निपटारा करने के लिए भी ये रिकॉर्ड महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है|
इसे भूमि अधिकार का अभिलेख (RoR) के रूप में ऑनलाइन उपलब्ध करवाया जाने लगा है|

भूमि विवरण(भुलेख) अब ऑनलाइन भी है उपलब्ध

भारत सरकार के डिजिटल भारत  मिशन के अनुसार केंद्र और राज्य सरकारें अब सभी प्रकार के जमीन के रिकॉर्ड को डिजिटल रूप में परिवर्तित कर उनकी जानकारियों को ऑनलाइन उपलब्ध करवा रही है|
इससे आप अपनी भूमि, खेत या अन्य प्रकार के भुलेख खाते की जानकारी ऑनलाइन देख व डाउनलोड कर सकते है|
ऑनलाइन उपलब्ध भूमि रिकॉर्ड की कॉपी में आपको भूमि धारक का नाम, क्षेत्रफल, खाता संख्या, भूमि वर्गीकरण, तहसील, गाँव, पट्टेदार का नाम सहित जमीन के बारे अन्य कई ब्योरे प्राप्त किये जा सकते है|
उदाहरण के लिए, राजस्थान की भुलेख की वेबसाइट का एक रिकॉर्ड निम्न रूप में उपलब्ध है:

कहाँ से हासिल करें भूअभिलेख?

आम तौर पर आप जमीन के रिकॉर्ड की कॉपी के लिए अपने ब्लॉक, तहसील के भू-सुधार ऑफिसर, पटवारी या अन्य सरकारी ऑफिस से संपर्क कर सकते है|
भू-लेख ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए नीचे पढ़ें|

कहाँ से करें भूमि के रिकॉर्ड (भुलेख) ऑनलाइन डाउनलोड

आप अपनी ज़मीन के कागज़ात और ज़मीन से जुड़ी अन्य जानकारियां और ब्योरे ऑनलाइन देख सकते है  व उसकी कॉपी को डाउनलोड करके अपने पास रख सकते है|
भुलेख ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए आपको
  • अपने राज्य की भुलेख की वेबसाइट पर जाना होगा
  • वहां अपना ज़िला, तहसील, ग्राम, खसरा/खतौनी  नंबर या सर्वे नंबर या पट्टे की जानकारी इत्यादि देनी या चुननी होगी
उदाहरण के लिए – उत्तराखंड राज्य की भुलेख वेबसाइट पर आपको निम्न स्क्रीन दिखाई देगी, जहाँ सबसे पहले आपको जिला चुनने को कहा जाता है:

 

जमीन खाते (भुलेख) की जानकारी डाउनलोड

भुलेख डाउनलोड (bhulekh download) करने के लिए राज्यवार वेबसाइट की सूची:

25 Replies to “भुलेख (भूअभिलेख) – क्या है, कहाँ करें डाउनलोड (Bhulekh in Hindi)

    1. धन्यवाद,

      ये जानकारी आपके लिए उपयोगी रही, जान कर बहुत अच्छा लगा

      1. namskar admin 1983 me kutchh me mere papa ke name jamin thi lekin ab koi dusre vyakti ka name bol raha he please help me

  1. Im appreciating this site bcz anybody could know about their property detail, now it’s too easy to get detail rather then before…….thanks for giving this source for detail.

  2. सर जी हमे हमारे खेत की नक्शा निकालने मे मदद चाहिए।

  3. Nameste sir
    Sir krishibhumi jane ka rasta nahi h jiski bhumi age h vo jane nahi deta h 3year pahle likh ke dia tha lekin ab na boldia to kya kare pleas help me sir

Leave a Reply to naresh Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.