गूगल ट्रांसलेट : क्या और कैसे करें उपयोग ?

google translate kya upyog kaise karen

गूगल ट्रांसलेट क्या है?

किसी एक भाषा के शब्दों, वाक्यों, वेब पृष्ठों और डॉक्यूमेंट का दूसरी भाषा में अनुवाद करने के लिए लिए उपलब्ध गूगल की सेवा का नाम है – गूगल ट्रांसलेट

इस निम्न वीडियो में आप गूगल ट्रांसलेट का एक व्यवहारिक प्रयोग देख सकते है, जहाँ एक महिला ऐसे रेस्टारेंट में जाती है, जहाँ कोई इंग्लिश नहीं जानता, लेकिन वह फिर भी अपने पसंद के व्यंजन आर्डर करने में सक्षम होती है।

गूगल ट्रांसलेट को कैसे प्रयोग करें

गूगल ट्रांसलेट का प्रयोग करने के लिए आपके पास निम्न विकल्प मौजूद है:
  1. अपने कंप्यूटर ब्राउज़र में इस लिंक पर जाएँ – http://translate.google.co.in
  2. कंप्यूटर पर ब्राउज़र ऐड ऑन के रूप में इनस्टॉल करके प्रयोग करें
  3. मोबाइल पर गूगल ट्रांसलेट ऐप डाउनलोड करें : अपने मोबाइल के ऐप स्टोर में जाएँ और google translate लिखकर खोजें।
गूगल ट्रांसलेट प्रयोग

 

गूगल ट्रांसलेट के क्या क्या उपयोग है ?

आप गूगल ट्रांसलेट को निम्न प्रकार से उपयोग कर सकते है:

 

1. किसी शब्द का एक भाषा से दूसरी भाषा में अनुवाद करना

यदि आप किसी अंग्रेजी शब्द को इंग्लिश से हिंदी, या हिंदी   अनुवाद करना चाहते है, तो इसका सबसे आसान तरीका है:
  • अपने मोबाइल, कंप्यूटर में गूगल खोज पर जाएँ
  • <शब्द> <भाषा-१> to <भाषा-२> लिखें और सबमिट करें
  • उदहारण: peas english to hindi

    English to Hindi Translation with Google

2. किसी वाक्य का एक भाषा से दूसरी भाषा में अनुवाद

गूगल ट्रांसलेट की मदद से आप पुरे वाक्य को एक भाषा से दूसरी  भाषा में अनुवाद कर  सकते है। यहाँ आप जिस  भाषा में अनुवाद करना चाहते है वह चुने, आपकी मूल भाषा यह स्वयं अनुमान लगा लगा।
एक भाषा से दूसरी भाषा में अनुवाद

3. दूसरी भाषा में अनुवाद करने के बाद, उसे बोल कर बताना

गूगल ट्रांसलेट में  आपके लिखे या बोले गए पाठ को आपकी चुनी हुई भाषा में अनुवाद करने के बाद यह उसे बोल कर भी बताता है, जिससे आप भी उसे बोल सकें या सामने वाले को सुना कर उससे संवाद कर सकें।
इसके लिए आपको आपके अनुवाद के निचे “स्पीकर बटन” पर क्लिक करना होगा।

4. अपने अनुवाद को सहेजें या शेयर करें

आपके किसी भी अनुवाद को आप “गूगल वाक्यांश पुस्तिका” में सहेज सकते है, जिससे आप भविष्य में उसका पुनः प्रयोग कर सकें।
इसके लिए आपको आपने अनुवाद के साथ बने “स्टार बटन” पर क्लिक करना होगा।
अपने अनुवाद को सहेजें
इसके अतिरिक आप “शेयर बटन” का प्रयोग कर अपने अनुवाद को ईमेल, ट्विटर या गूगल प्लस पर शेयर भी कर सकते है।

5. अनुवाद करने के लिए अपनी हैंड-राइटिंग में लिखें

आप “गूगल ट्रांसलेट” के इनपुट भाषा विकल्प के साथ उपलब्ध “हैंडराइटिंग विकल्प” का प्रयोग कर आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर अपने हैंडराइटिंग में भी लिख कर उसका किसी अन्य भाषा में अनुवाद कर सकते है।
हैंड-राइटिंग अनुवाद

6. किसी पुरे वेबसाइट यूआरए वेब पृष्ठ का अनुवाद करें।

यदि किसी वेबसाइट के पृष्ठ का अन्य भाषा से अपनी पसंद की भाषा में अनुवाद करके पढ़ना चाहते है, तो इसके लिए इनपुट में उस वेबपेज की यूआरएल कॉपी-पेस्ट कर दें और अनुवाद में उस यूआरएल पर क्लिक करें।
आपके सामने वह वेबपेज अन्य भाषा से आपकी पसंद की भाषा में अनुवाद होकर उपलब्ध हो जाएगा।
वेबसाइट यूआरए वेब पृष्ठ का अनुवाद

7. बोल कर टाइप करें, फिर अनुवाद करें

वेबसाइट या ऐप पर गूगल ट्रांसलेट का प्रयोग करते समय आप बोल कर भी अपना वाक्य, शब्द टाइप कर सकते है, इसके लिए निम्न “माइक्रोफोन बटन” पर क्लिक करके बोलें ।
बोल कर टाइप करें

8. मोबाइल कैमरा प्रयोग कर अन्य भाषा में लिखे शब्दों और वाक्यों को अपनी भाषा में पढ़ना

मोबाइल में गूगल ट्रांसलेट (google translate) ऐप को डाउनलोड करने के बाद आपके इसके एक बेहतरीन फीचर का प्रयोग कर सकते है।
  • ऐप में अपने पसंद की भाषा चुने,
  • उसके बाद ऐप के “कैमरा बटन” पर क्लिक कर अन्य भाषा पर लिखे शब्दों या वाक्यों पर कैमरा फोकस करें
  • आपको वे शब्द और वाक्य अपनी  मोबाइल स्क्रीन पर अपनी भाषा में दिखाई देंगे
इस फीचर के प्रयोग से आप किसी भी स्थान पर अन्य भाषा  लिखे नाम, निर्देश, इत्यादि आसानी से पढ़ सकते है।
आशा है आपको ये जानकारी उपयोगी और रुचिकर लगी होगी, अपने कमेंट लिख कर अवश्य बताएं, धन्यवाद।

4 Replies to “गूगल ट्रांसलेट : क्या और कैसे करें उपयोग ?

  1. Camera option is not available for language like Telugu,Tamil,Malyalam and kannada plz update it

Leave a Reply to Mukesh kumar Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.