फेसबुक क्या है, क्या-क्या है उपयोग, अकाउंट कैसे बनायें ?

facebook kya hai account kaise
क्या आप अभी तक यह सोच रहे है, कि ये फेसबुक क्या चीज है, इसके क्या क्या उपयोग है या फेसबुक पर अकाउंट बनाने और इसके बारे में अधिक जानकारी हासिल करना चाहते है, तो पढ़ते रहिये।

फेसबुक क्या है?

फेसबुक को आम भाषा में “सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट” कहा जाता है, यानि अपने व्यक्तिगत, पारिवारिक, पेशावर और सामाजिक जीवन में जान पहचान के लोगों से जुड़ने और संवाद और जीवन के कई आयामों को उन लोगों के साथ साझा करने का माध्यम ।
आम तौर पर लोग फेसबुक का प्रयोग अपने पुराने मित्रों को खोजने, उनसे जुडने और अपने मित्रों, परिजनों और परिचितों के साथ सन्देश और चर्चा के लिए करते है।
फेसबुक के माध्यम से लोग अपने फोटो, वीडियो और अन्य पसंद के लिंक, समाचार, जानकारियां और रचनाएँ अपने मित्रों के साथ शेयर करते है।

फेसबुक के बारे में थोड़ा और आप इस वीडियो देख कर भी समझ सकते है:

फेसबुक पर अकाउंट कैसे बनायें

यदि आपने अभी तकअन्य  फेसबुक पर अकाउंट नहीं बनाया है, तो निम्न प्रकार से अपना फेसबुक खाता आसानी से बना सकते है:

पहला तरीका : फेसबुक का मोबाइल ऐप

अपने मोबाइल फ़ोन के ऐप स्टोर में जाकर “facebook” लिख कर खोजें और फेसबुक का ऐप डाउनलोड कर फेसबुक खाता बनायें

दूसरा तरीका : फेसबुक की वेबसाइट

इस लिंक के माध्यम से फेसबुक की वेबसाइट पर जाएँ और अपना फेसबुक खाता बनायें
https://www.facebook.com/

इस वीडियो को देख कर आप फेसबुक अकाउंट बनाने के बारे में और बेहतर तरीके से समझ सकते है:

.

फेसबुक के क्या क्या है उपयोग?

फेसबुक मुख्यतः निम्न कार्यों के लिए उपयोग किया जाता है:
  1. अपने मित्रों, परिजनों और परिचितों से जुड़ने और उनके बारे में अधिक जानकारी हासिल करने के लिए
  2. अपने पसंद के क्षेत्र से जुड़े लोगों से जुड़ने के लिए
  3. फेसबुक से जुड़े लोगों से मुफ्त में संवाद के लिए
  4. अपने जीवन से जुडी महत्वपूर्ण घटनाओं और जानकारियों को अपने परिचितों के साथ शेयर करने के लिए
  5. फेसबुक वीडियो कालिंग
  6. फेसबुक मेसेंजर चैट
  7. फेसबुक ग्रुप
  8. फेसबुक पेज
  9. महत्वपूर्ण व्यक्तियों से जुड़ने और जानकारियाँ हासिल करने के लिए
  10. अपने पसंद की कंपनियों और प्रतिष्ठानों से जुड़ने और जानकारियाँ हासिल करने के लिए
  11. किसी व्यक्ति, वस्तु या विचारधारा का प्रचार-प्रसार करने के लिए
  12. मनोरंजन के लिए – फोटो, वीडियो, लिंक इत्यादि
  13. अपने बिज़नेस / कारोबार के प्रसार-प्रचार के लिए
  14. ऑनलाइन विज्ञापन करने के लिए

फेसबुक पर अधिक जानकारी – वीडियो से सीखें

निम्न लिंक पर फेसबुक से जुडी कई प्रकार के टिप्स, ट्रिक्स और जानकारियां हिंदी उपलब्ध है:
यदि आप फेसबुक से जुडी किसी शंका का समाधान चाहते है या प्रश्न पूछना चाहते है, तो कमेंट करके लिखें।

6 Replies to “फेसबुक क्या है, क्या-क्या है उपयोग, अकाउंट कैसे बनायें ?

  1. आपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा कल सोमवार (27-06-2016) को "अपना भारत देश-चमचे वफादार नहीं होते" (चर्चा अंक-2385) पर भी होगी।

    सूचना देने का उद्देश्य है कि यदि किसी रचनाकार की प्रविष्टि का लिंक किसी स्थान पर लगाया जाये तो उसकी सूचना देना व्यवस्थापक का नैतिक कर्तव्य होता है।

    चर्चा मंच पर पूरी पोस्ट नहीं दी जाती है बल्कि आपकी पोस्ट का लिंक या लिंक के साथ पोस्ट का महत्वपूर्ण अंश दिया जाता है।
    जिससे कि पाठक उत्सुकता के साथ आपके ब्लॉग पर आपकी पूरी पोस्ट पढ़ने के लिए जाये।

    हार्दिक शुभकामनाओं के साथ
    सादर…!
    डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक'

Leave a Reply to रूपचन्द्र शास्त्री मयंक Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.