इंग्लिश सीखनी है तो ले इन Apps की मदद

English kaise sikhe in Hindi
आज कल हर किसी की कुछ ना कुछ कमजोरी जरूर होती है। और उनको हमें ही सुधारना चाहिए। इसी प्रकार बहुत सारे लोगों की इंग्लिश का ना आना भी कमजोरी हो सकती है। लेकिन उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं होनी चाहिए। क्योंकि कोई भी काम बड़ा नहीं, हारा वही जो लडा नहीं। इसी प्रकार प्रयास को कम ना होने दें। सीखते रहिये।

 

आज आपको कुछ ऐसी एप्स के बारे में बताने वाले है जिनसे आपको इंग्लिश सीखने में जरूर मदद मिलेगी।

इंग्लिश सीखनी है तो ले इन एप्स का सहारा

1. Duolingo app – जिस प्रकार हम हमारे सिखाने वाले को गुरु कहते हैं उसी प्रकार आप इसे इंगलिश एप गुरु भी कह सकते हैं। ये एप भारत में नया है। और ये आपको हिन्दी का प्रयोग करके इंग्लिश जरूर सीखा देगा।
आप इसे इंस्टॉल करके लॉगइन कर सकते हैं। इसमें ऑडियो का और विजुअल सीन का अच्छे से प्रयोग किया गया है। सीखने के लिए इसमें गेमिंग का इस्तेमाल किया गया है। जिस से आप जल्दी कैच कर सकोगे। इसमें आपको और एप की तरह ऐड नहीं दिखेंगे जिससे आप ध्यान पूरा सीखने पर लगेगा।
लेकिन इस एप को आप ऑफलाइन नहीं चला सकते। इससे इंग्लिश को सुधारने के लिए आपको नेट को चालू रखना होगा।
2. Hello English Learning app-आपको बता दे कि इस एप का नाम पहले कुछ और ही था बाद में इसकी प्रसिद्ध के कारण नाम को चेंज कर दिया गया। यह एक हिन्दुस्तानी एप है।
इसने इंग्लिश को इतने जबरदस्त तरीके से समझाया गया है कि किसी और ऐप में शायद ना मिले। आप अंग्रेजी सीखने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हो। इसमें बहुत सारे टीचर आपको ऑनलाइन हेल्प करेंगे।
यह बेसिक लेवल को कवर करने के लिए सबसे अच्छा एप है। आप इसे बिना नेट के भी चला सकते हो।
3. Memrise app- यह ऐप आपको मोटीवेशन के जरिए से इंग्लिश सिखाती है। इसमें कार्टून कैरक्टर और हालीवुड कैरक्टर का इस्तेमाल करके इंग्लिश सिखायी जाती है।
यह आप बिल्कुल ही सरल तरीके से अंग्रेजी सिखाने का काम करती है। यह आपको मजेदार लेगी अगर आप इसे इस्तेमाल करोगे तो।
4. Hello Pal English Learning App-  अगर आप किसी और से बातें करते हुए सीखना चाहते हो तो आप इसे यूज करें। यह आपको चैटिंग के माध्यम से इंग्लिश सीख ने मे मदद करते है।
इसमें पहले ही पूंछ लिया जाता है कि कौन सी सीखनी है और  कौन सी भाषा आपको अच्छे तरीके से आती है। आप इसमें फेसबुक के जरिए भी शामिल हो सकते हो और सीधे भी। यह आपको लोगो से बात करना सिखायेगी की कैसे किसी से बात की जाती है। आपकी इंग्लिश की अटकलों को भी खत्म करेगी।
आप इसे डाइनलोड कर सकते हो और अपनी इंग्लिश को बेहतर बना सकते हो। गूगल स्टोर में बहुत और भी ऐसी एप्स है जिनसे आप अपनी इंग्लिश को प्रभावी बना सकते हो।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.