12वीं के बाद इन्हें चुन सकते हैं अपने करियर के रूप में

12वीं के बाद इन्हें चुन सकते हैं अपने करियर के रूप में

आपको तो पता ही होगा की जब बच्चा 12 वी पास कर लेता है तो उसके पास बहुत सारे options होते है की अब क्या करना चाहिए।
12 ke baad kya karna chahiye
लेकिन बहुत से बच्चे इसमें फस जाते है उन्हें ये समझ ही नही आता की क्या करना चाहिए। क्योंकि हर विकल्प उस समय ठीक लगता है और वो ठीक प्रकार से सोच नही पाता। इसलिए आज मैं आपको इनके बारे में जानकारी दे रहा हूँ की बच्चा 12 वी करने के बाद क्या कर सकता है।
टेक्निकल के बहुत अवसर है
 
टेक्निकल लाईन के बहुत सारे option है। आप आपको तो पता होना चाहिए की आने वाला पूरा समय टेक्नोलॉजी का है। इसमें कम्प्यूटर से सम्बन्धित ऐसे बहुत कोर्सेस की भरमार है। आपको 12वीं के बाद आई टी, बीसीए और ऐसे बहुत सारे फील्ड है जहाँ आप ये कर सकते हैं। और आपको बता दू तो हार्डवेयर और नेटवर्किंग में बहुत अच्छा करियर बन सकता है क्योंकि अभी यह फील्ड अभी नया है।
इंजिनियरिंग कर सकतें हैं
 
अगर ये पसंद है तो आपका फ्यूचर बहुत ही ब्राईट हो सकता है। इसमें आप आईआईटी कर सकते है, बी-टेक कर सकते हैं। इसमें आपके पास बहुत सारे फील्ड मौजूद हैं। इनमें आप टेस्ट को क्वालिफाई करके बहुत अच्छा फ्यूचर बना सकते हैं। वैसे तो देश में बहुत सारे प्राईवेट कॉलेजज है लेकिन ये करने का दिल करे तो पहले कॉलेज की पूरी जानकारी जरूर ले ले। उसके बाद ही एडमिशन ले।
मेडिकल में रुचि है तो ये तो इसे चुन ले
 
लगभग हर पढने वाले का सपना पहले डाक्टर बनने का ही होता है क्योंकि सभी जानते है कि डाक्टर का रुतबा की अच्छा होता है और डाक्टर की लाइन में पैसो की कमी भी नही रहती। अगर ये देखा जाये तो देश में लाखों डाक्टरों की कमी है। अगर 12वीं के बाद इस पर विचार किया जाये तो बहुत अच्छी सोच होगी। इसके अलावा भी मैडिकल लाइन बहुत सारे क्षेत्र बचे हुए है। जैसे बायोमेडिकल इंजीनियरिंग। यह आपके सभी रास्तों को खोल सकता है। आप इनकी तैयारी कर सकते हैं।
बीबीए से है मैनेजमेंट के फंडे वाला रास्ता
 
यह एक दिलचस्प फील्ड है। 12वीं करने के बाद ये आपके पास शानदार आप्शन हो सकता है। देश-विदेशों में इसकी बहुत अधिक डिमांड है। इसमे बहुत अधिक क्रेज हर है लोगों का। यह इसलिए ज्यादा पॉपुलर है की इसमें आपको अच्छा सैलरी पैकेज और अच्छी प्लेसमेंट मिल जाता है। इस फील्ड की डिमांड हर क्षेत्र में होती जा रही है। पिछले दस सालों से इसकी बडती मांग हर स्टूडेंट्स के लिए हाट लाइन बनी हुई है।
सरकारी नौकरी का विकल्प भी बहुत अच्छा है
 
अगर आप चाहते हो की पढ़ाई तो बाद में भी हो सकती है तो सरकारी नौकरी बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसके लिए आपको तैयारी करनी होगी। इसमें लगने के बाद आपकी सारी चिंताएं दूर हो जायेगी। फिर आज कल इस फील्ड में ज्यादा कम्पटीशन चल रहा है। आपको जी तोड़ मेहनत करनी होगी। सरकारी नौकरी लगने के बाद आप कोई भी कोर्स कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.