बायोडेटा बनाने वाली कुछ टॉप वेबसाइट्स

बायोडेटा बनाने वाली कुछ टॉप वेबसाइट्स

आज के दिन एक प्राईवेट नौकरी पाने के लिए सबसे पहले ज्यादा जरूरी चीज होती है आपका बायोडेटा। आज हर किसी को एक प्रभावशाली बायोडेटा की जरूरत होती है जो देखते ही सामने वाले पे अपनी अच्छी छाप छोड़ दें। ज्यादातर लोग तो माइक्रोसॉफ्ट वर्ड का इस्तेमाल करते है जिस से वह अच्छा बायोडेटा नही बना सकते है। क्योंकि कई बार तो वह अच्छी प्रजेन्टेशन और कई बार वह डिजाइन के कारण रह जाता है।

Online resume banane liye top websites in hindi
आप भी एक दमदार बायोडेटा बनाना चाहते हैं तो इन वेबसाइटों की मदद ले सकते हैं। ये सब फ्री सर्विस देती हैं
1- ceevee.com
इस वेबसाइट का इस्तेमाल करने के लिए आप इस वेबसाइट में नया अकाउंट बना सकते हैं या आप अपने फेसबुक के खाते से भी जुड सकते है। इसमें अकाउंट बनाने के बाद आप मई सेक्शन में जाकर रेज्युमे बना सकते है।
आपको केवल पूछी गई जानकारी ही डालनी है। जैसे ही आप इसमे अपनी सारी सूचनाएं उपलब्ध कराते हो उसके बाद आपको एक धासू बायोडेटा तैयार मिल जाता है। आप इस धासू बायोडेटा को PDF के रूप में सेव कर से और इनका प्रिन्ट निकाल ले। इसका उपयोग करना बहुत ही आसान है।
2- jobspice.com
इस वेबसाइट पर आप बिना किसी अकाउंट के अपना बायोडेटा बना सकते हो। इसमे आपको बायोडेटा के लिए अलग अलग टेम्प्लेट मिलेंगे। जिनसे आप बहुत अच्छा बायोडेटा तैयार कर सकते हो। अलग अलग सेक्शन में अपने हिसाब से जानकारी डालते जाये और इसका फायदा यह भी है कि आप इसे कापी करके अपने माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में भी डाल सकते हैं और इसे PDF के रूप में भी सेव कर सकते हैँ। इसे कस्टमाइज्ड URL के जरिए इंटरनेट पर भी कहीं भी शेयर किया जा सकता है।
3- emurse.com
इस साइट पर भी आपको किसी प्रकार के अकाउंट की जरूरत नहीं  होगी। इसमें बायोडेटा बना के किसी अलग फॉरमैट में भी सेव कर सकते हो। या आप इसे कही शेयर कर सकते हो और साथ में इसका प्रिंट निकाल सकते हो। आपको बायोडेटा बनाने के लिए बहुत सारी टिप्स भी मिलेंगी जिससे आप एक अच्छा बायोडेटा तैयार कर सकते हो।
4. leadyou.com
यहां इस साइट पर आपको बहुत सारे कलर टेम्प्लेट्स मिलेंगे जिन्हें आप चुन सकते हो। और अपनी बायोडेटा की प्रोसेस को चालू कर सकते हो। इसमें आपको कम-से कम 20 मिनट लग सकते है एक अच्छा बायोडेटा तैयार करने के लिए। यहाँ पर आपको हर एक सेक्शन को खुद ही जोडना पड़ता है। और एक बात यह भी है कि आप यहां पर तैयार बायोडेटा को आप PDF में सेव नहीं कर सकते है। लेकिन आप उसका प्रिंटआउट जरूर निकाल सकते हैं। और साथ ही किसी को भेज सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.