Top-5 Gadget Selling Websites ताकि किसी से पीछे ना रहें

कुछ लोग Technology के दिवाने होते हैं। यानी गैजट्स के दिवाने। क्या आप नयी गैजट्स पर अपनी नजर रखना चाहते हो ताकि जब कुछ भी नया बाजार में आने पहले ही आपको पता चल सके। और आप उसे खरीद सकें।

आज इंटरनेट ने सब कुछ बदल दिया है। इंटरनेट की सहायता से हम किसी गैजट्स को लॉन्च से पहले भी जान सकते हैं।

top 5 gadget selling websites

इस प्रकार यहाँ पर हम इन गैजट्स की खरीदारी की कुछ वेबसाइट के बारे में बताने वाले हैं।

1. Theitdepot.com
अगर आप कम्प्यूटर के शौकीन है उससे जुड़ी हर नई चीज के बारे पहले ही जानना चाहते हैं तो यह वेबसाइट आपके लिए ही बनायी गयी है। यहां पर आपको साथ में कैमरे, लैपटॉप, गेम, स्मार्ट फोन और भी बहुत सारी चीजों की जानकारी मिलती है। अगर आपके कम्प्यूटर की अच्छी दुकान नहीं है तो यह आपके लिए बहुत अच्छा option बन सकती है। यहां पर आपको Payment करने के अलग अलग तरीके मिलते हैं। जिस तरीक़े से आपको अच्छा लगे वो यूज कर सकते हैं।
2. Techshop.in
यहा इस साइट पर आपको कंप्यूटर के पुर्जे, अच्छे मोबाइल फोन, कैमरा, और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक सामान मिलेंगे। यहां पर आप पेन ड्राइव, और मोबाइल के लिए चिप (SD Card) जैसी छोटी-छोटी चीजें भी शामिल हैं। यहां पर आपको कुछ पुरानी चीजें भी मिल सकती हैं। अगर आप लेना चाहे तो ले सकते हैं। यह साइट आजमाने लायक है। आसानी से पेमेंट कर सकते हो। ज्यादा तंग होने की आवश्यकता नहीं हैं।
3. flipkart.com
इस साइट के बारे में तो सभी जानते होंगे। इस साइट ने पहले अपना काम किताबों को बेचने से शुरू किया था। फिर बाद इन्होंने वेबसाइट पर चीजों की मांग बढने के कारण दूसरे सामान भी बेचना शुरू कर दिये हैं। यहां पर आपको सब कुछ मिल सकता है। भारत में ये आनलाइन का बेहतरीन तरीका और विश्वास करने योग्य तरीका है। यहां पर कैश डिलिवरी के समय के option भी मिल सकते हैं।
 बहुत सारे गैजट्स की भरमार से पूर्ण है ये साइट। यहां पर नए लॉन्च होने वाले प्रॉडक्ट्स को प्री-ऑर्डर कर सकते हैं और यहा पर आपको होम डिलिवरी भी समय पर मिलती है।
4. gameyu.com
लैपटॉप या कम्प्यूटर के शौक के अलावा अगर गेमिंग का शौक भी है तो यह ठिकाना बहुत अच्छा हो सकता है। यहां पर आपको गेमिंग के हार्डवेयर भी मिलते हैं। बहुत अच्छी अच्छी कम्पनी के प्रोडक्ट मिलते हैं यहां। यहां पर आपको पुराने यूज किए हुए गेम भी मिल सकते है। यहा पर गेम लॉन्च पर प्री-ऑर्डर का आपसन भी मिलता है। सब कुछ पर आपको सस्ती दरों पर मिल सकता है।
5. gadgets.in
नये-नये इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ में आपको नए टेक प्रोडक्ट अच्छी रेंज में मिल सकते हैं। यहां पर आपको कैसेट, घडियाँ स्पीकर्स और भी बहुत नये नये प्रोडक्ट्स अच्छे दामों में मिल सकते हैं। किसी चीज का review भी देखा जा सकता है। इस साइट की एक खास बात यह भी है की आपको यहा पर बेस्ट सेलर्स में आपको नई कैटेगरी मिलती है। यहाँ पर पापुलर चीजों की सूची अलग से देख सकते हैं। यहां चीजों पर डिस्काउंट की सुविधा भी उपलब्ध है।
आशा करता हूँ कि दी गई जानकारी आपको पसंद आयी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.