Android की Security मे लिए कुछ मददगार ऐप्स

Android की Security मे लिए कुछ मददगार ऐप्स से पहले बता देते हैं कि  आज स्मार्टफोन का जमाना है। इसलिए अपने स्मार्टफोन की सिक्युरिटी रखना बहुत जरूरी हो रहा है।। इसमें आपकी लगभग सब जानकारी हो सकती हैं। और आपकी थोडी सी लापरवाही भी आपका बहुत सारा नुकसान करवा सकती है।
लेकिन आपके फोन में कुछ अच्छे सिक्युरिटी ऐप्स हैं तो फोन में जानकारी लीक और उसमें वायरस के खतरे से बचा जा सकता है।  हम आज आपको यहां पर कुछ फोन की सिक्युरिटी के लिए अच्छे अच्छे ऐप्स के बारे में बता रहें हैं।

1. CM Security

आपको इंटरनेट पर बहुत सारे ऐप अच्छी सिक्योरिटी का दावा कर सकते हैं लेकिन मेरी माने तो cm security सबसे अच्छा ऐप है। इसमें आपको दो चीजें मिलती हैं एंटी वायरस और ऐप्स लॉक। इसका एंटी वायरस प्रोटेक्शन बहुत ही लाजवाब है। यह ऐप वेबसाइट्स और वेब फाइल्स को भी स्कैन करता है।
इसके डेवेलपर का कहना है की इसकी स्कैनिंग सबसे तेज है। इसका जो ऐप-लॉक है वो भी बहुत ही कमाल का है। क्योंकि जब आप इसमें गलत पासवर्ड डालोगे तो यह आपकी फोटो लेकर आपको मेल भी कर देता है। यह ऐप अभी 50 करोड़ से भी ज्यादा बार डाऊनलोड किया जा चूका है।

2. Avast Mobile App

इसको आपने कम्प्यूटर पे जरूर यूज किया होगा। यह भी सिक्युरिटी के मामले में बहुत तेज है। यह वायरस को स्कैन करके उसे रिमूव कर देता है। इसमें भी आपको ऐप-लॉक की सुविधा मिल जाती है। इसमें आपको साथ में काल ब्लॉकर की सुविधा भी मिलती है।
यह ऐप नये वायरस और मालवेयर को भी ढुढकर डिलीट कर देता है। इसको भी इंटरनेट पर 50 करोड़ से भी ज्यादा बार डाऊनलोड किया गया है। इसका साइज आपके स्मार्टफोन पर निर्भर करता है।

3. NoRoot Firewall

यह ऐप भी बहुत अच्छी सिक्योरिटी प्रदान करता है। यह ऐप-लॉक के साथ साथ में उसमें वायरस से होने वाले अटैक से भी बचाता है। यह आपको ये भी बता देता है की कौन सा ऐप आपके इंटरनेट का यूज कर रहा है।
यह आपको तभी नोटिस भेज देता है। इस ऐप को 4.4 की रेटिंग मिली है और इसको भी 50 करोड़ से ज्यादा लोगो ने डाऊनलोड किया है। और इस ऐप का साइज भी 1mb तक का है।

4. Kaspersky Internet Security

यह ऐप आपको दो तरह के वर्जन में मिलता है। एक फ्री और दूसरा पेड। इनमें ज्यादा कुछ फर्क नहीं है बस एक दो फीचर का फर्क हो सकता है।
यह वेब ब्राउजर के यूज करने पर आपको इसमें रियल टाइम प्रोटेक्शन का फीचर देता है। यह ऐप आपके मैसेज चाहे वो  WhatsApp का हो या कोई ईमेल का मैसेज हो यह उन के लिंक्स को  भी स्कैन करके सेफ रखता है। इसको भी इंटरनेट सिक्युरिटी के मामले में 50 करोड़ से ज्यादा लोगो ने यूज किया है।

 

5. AFWall+

इसके बारे में ज्यादा नहीं बतायेंगे लेकिन आपको बता देते हैं कि यह ऐप बहुत ही पॉपुलर ऐप है। जब आप इसको फोन में चलाते हो तो यह अपना काम शुरू कर देता है। इसके साथ ही इसमें आप ऐप-लॉक की सुविधा भी मिलती है। यह बहुत ही अच्छा ऐप है। इसको इंटरनेट पर 4.3 की रेटिंग मिली हुई है। जो इसकी प्रसिद्धी को बयाँ करता है। इस ऐप का साइज केवल 4mb का है।

आशा करते हैं की यह जानकारी आपके लिए बहुत ही अच्छी साबित हुई है। कृपया हिन्दी इंटरनेट पर बार-बार पधारे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.