Whatsapp Group को हैंडल करने के 3 तरीके

वाट्सऐप हर बार नये फीचर्स निकालता रहता है और हम आपको इनके बारे में जानकारी देते रहते हैं। लेकिन कुछ ऐसी चीजें भी है जो वाट्सऐप में पहले से ही थी लेकिन हमें शायद वो मालूम ना हो।

वाट्सऐप ने ग्रुपों के बारे में भी नये फीचर निकाला था इनवाइट लिंक वाला। लेकिन उसके बारे में तो हम आपको पहले ही बता चुके हैं। तो चलिए आज की ये खास पोस्ट शुरू कर देते हैं।

Apne whatsapp group ko handle kaise kare
Image source
नमस्कार दोस्तों हिन्दी इंटरनेट में आपका स्वागत है। आप हम जानेंगे की हम अपने वाट्सऐप ग्रुप को कैसे अच्छे से हैडल कर सकते हैं। ये फीचर सिर्फ वाट्सऐप ने एडमिन को ही दिये है।

1. अपने वाट्सऐप ग्रुप में ज्यादा एडमिन कैसे बनाएं

इसके अन्दर ये होता है कि आपका जो काम पहले अकेले का होता था अब आपके द्वारा बनाये गये ये एडमिन का भी उतना ही काम होगा। आपका दूसरा ग्रुप एडमिन किसी को हटा सकता है जोड सकता है। तो किसी और को ग्रुप के एडमिन के रूप में कैसे जोडें।
सबसे पहले अपने ग्रुप को खोले लें जिसके आ एडमिन बने हुए हो। इसके बाद आपको अपने ग्रुप में एड हुए लोगों की लिस्ट को देखना है। वहां पर जिसको भी आपने एडमिन के तौर पर रखना है उसको सिलेक्ट करें और अब जो आपके सामने मेनु आयेगा वहां पर आपको ओप्सन मिल जायेगा एड टू ग्रुप एडमिन का। ऐसा करके आप जितने आपने ग्रुप में आदमी जोडें है उन सभी को भी ग्रुप एडमिन बना सकते हो।

2.  किसी को भी ग्रुप एडमिन से कैसे हटाये

ये ट्रिक उनके लिए ही काम करेगी जिन ग्रुपों के आप एडमिन बने हुए हो। सबसे पहले जिसके आप ग्रुप एडमिन है उस ग्रुप को ओपन कर लें। फिर उसमें जिस भी एडमिन को आप हटाना चाहते है आप उसके कॉन्टेक्ट पर क्लिक करके उसको वहां से हटा सकते हो। लेकिन अगर आप चाहते हो की वो बन्दा आपके ग्रुप में रहे तो आपको उस बन्दे को दोबारा एड करना होगा।

3. अपने आप को एडमिन पद से कैसे हटाएं

अगर आप चाहते हैं की अब आपको और समय तक इस ग्रुप का एडमिन नहीं बनना तो आप उस ग्रुप के एडमिन पद से इस्तीफा भी दे सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले अपने ग्रुप को ओपन कर लें। इसके बाद आपको ग्रुप के किसी मेम्बर को एडमिन जरूर बनाना होगा और ये करने के लिए आप प्वाइंट 1 को फॉलो करें। इसके बाद आप अपने नम्बर पर जाकर अपने आप को एडमिन से हटा सकते हैं।
आशा करता हूँ आपको दी गई जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण रही होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.