लौकी खाने के उपयोग और फायदे

लौकी खाने के उपयोग और फायदे

लौकी को सब्जी के रुप में खाया जाता है। यह हमारे शरीर के कई रोगों को दूर करने में सहायक होती है। यह एक लम्बी बेल पर लगती है और यह कुछ ही समय में काफी लम्बी हो जाती है। और वास्तव में यह एक औषधि है और इसका उपयोग हजारों रोगों के लिए सलाद के रूप में या इसका रस निकालकर या फिर सब्जी के रुप में प्रयोग किया जाता है।
Loki khane ke fayde Hindi me
Image Source 
आपको पता हो तो लौकी को कच्चा भी खाया जाता है। यह पेट को साफ करने के लिए भी लाभदायक होती है। और शरीर को स्वस्य और शुद्ध बनाती है। यह  लंबी और गोल दोनों प्रकार की यह  लौकी वीर्य वर्धक, पित्त तथा कफनाशक होती है। आइए इसके गुणों पर एक नजर मारते हैं।
1. हैजा होने पर 25 ml  लौकी रस में एक आधे नींबू का रस डालकर उसे धीरे-धीरे पिएं। इसमें मूत्र बहुत आता जाता है।
2. खांसी, टीबी और सीने में जलन आदि होने में भी लौकी बहुत उपयोगी होती है।
3. दिल के रोग में, विशेषकर भोजन के बाद एक कप लौकी के रस के अन्दर थोडी सी काली मिर्च और पुदीना मिलाकर पीने से आपका हृदय का रोग कुछ ही दिनों में ठीक हो जायेगा।
4. लौकी के अन्दर श्रेष्ठ किस्म का पोटेशियम ज्यादा मात्रा में होता है।  जिसकी कारण से यह गुर्दे वाले रोगों के लिए बहुत उपयोगी होती है और इसमें भी पेशाब खुलकर आता है।
5. लौकी श्लेषमा रहित आहार है। इसमें आपको खनिज-लवण  बहुत अच्छी मात्रा में मिलते हैं।
6. लौकी के बीजों का तेल कोलेस्ट्रॉल कम करता है और हृदय को शक्ति प्रदान करता है। यह रक्त की नाडि़यों को भी खोलता है।
7. लौकी के और भी फायदे हैं जैसे- आंतों की कमजोरी, कब्ज, पीलिया, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग, मधुमेह, शरीर में जलन और मानसिक उत्तेजना आदि में बहुत फायदेमंद होती है।
आशा करता हूँ कि दी गई जानकारी आपको पसंद आयी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.