Whatsapp में Invite Group Link को Disable कैसे करें।

दोस्तो आपने हमारी WhatsApp की सभी पोस्ट तो पढी ही होंगी। हम अक्सर खास आपकी सुख सुविधा के लिए ही आपको हर समय अपडेट रखते हैं। वॉट्सऐप की इसी सीरीज में आज हम आपके लिए ऐसी पोस्ट लेकर आ गये हैं।
जब आपने वॉट्सऐप में अपना ग्रुप बनाया होगा और उसमें मेंबर को जोडने के लिए एक ग्रुप इंवाइट लिंक भी बनाया होगा। अब जब आपके ग्रुप के मेम्बर पूरे हो चुके हैं और आप चाहते हैं की ग्रुप की वह लिंक अब काम ना करें यानी की ग्रुप की लिंक Disable हो जाये। ताकि कोई और उसमें बिना इजाजत के एड ना हो सके।
Whatsapp group invite link kaise disable kare
इसके लिए ही आज आपको बता रहें हैं। पोस्ट को ज्यादा लम्बा ना बनाते हुए हम सीधे ही चलते हैं। इस ट्रिक से आप अपने वॉट्सऐप के ग्रुप इंवाइट लिंक को बिल्कुल बंद कर सकते हो।
वॉट्सऐप के ग्रुप इंवाइट लिंक को बंद करने के लिए आपको उस ग्रुप का एडमिन होना आवश्यक है। अगर आप एडमिन हैं तो आगे आपको कुछ स्टेप में बताते हैं।
1. दोस्तो सबसे पहले आपको एक ऐप डाउनलोड करनी होगी। जिसका नाम Whatsapp Prime है। या फिर आपको अपना वॉट्सऐप अपडेट करना हैं। इसकी मदद से ही आप ग्रुप का लिंक बना और बंद कर सकते हो।
2. इसको डाउनलोड करने के बाद इंस्टॉल कर लें। अब इसको वॉट्सऐप की तरह ओपन करें। अब इस फीचर को वॉट्सऐप ने भी अपडेट कर दिया है। यह काम आप वॉट्सऐप में भी कर सकते हो।
3. अब यहां पर इसको ओपन करने के बाद आपको अपने ग्रुप को खोलकर उसके Group info में जाना होगा।
4. यह करने के बाद आपको एड मेम्बर पर क्लिक करना होगा।
5. इसके बाद आपको इसमें सबसे ऊपर Invite To Group Via Link पर क्लिक करना होगा।
6. यह करने के बाद आपको ग्रुप लिंक के साथ आपको तीन ओप्सन और मिलेंगे। जिसमें से आपको तीसरे ओप्सन मतलब की Revoke Link पर क्लिक करना होगा।
7. इसके बाद आपको आपके सामने एक विंडो ओपन होगी। जिसमें आपको Revoke link पर क्लिक करना है।
8. यह करने के बाद आपका ग्रुप का लिंक डिसेबल हो जाएगा।
आपको कोई परेशानी आ रही है तो आपको अपना वॉट्सऐप अपडेट करने की जरूरत पडेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.