जानें Android के बारे में खास बातें जो आप शायद नहीं जानते

आज आप कौन सा मोबाइल यूज कर रहें हैं। आपके फोन में कौन का सॉफ्टवेयर यूज कर रहें हैं। इसका एक सीधा सा जवाब है Android Phone. दुनिया के सबसे ज्यादा स्मार्टफोन Android Operating System पर काम करते हैं। और दोस्तों अब तो नोकिया ने भी अपने नये स्मार्टफोन के अंदर Android Version लाकर सबको हैरान कर दिया है। आपके कुछ जानेमाने फोन्स इसी टैक्नोलाजी पर काम करते हैं।

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका हिन्दी इंटरनेट में, आज हम आपको Android से जुडी कुछ बातें बताने वाले हैं। जिसके अंदर हम जानेंगे की Android आखिर क्या है और इसे क्यों बनाया गया है। इसकी खासियत क्या है। क्यों इसको इतना पसंद किया जाता है। तो जान लेते हैं।

What Is Android ?

Android को अगर हम सरल भाषा में समझें तो इसको Linux पर आधारित मोबाइल के लिए तैयार किया गया एक खास प्रकार का Operating System है। जिसके अंदर आप जैसे चाहें वैसा रूप दे सकते हैं और यह सुविधा आपको इसके अलावा आपको किसी और में नहीं मिलेगी। Android Operating System को गूगल ने तैयार किया है। गूगल ने खुद बताया है की दुनिया के अंदर Android Operating System लगभग 1 Billion से भी ज्यादा है। जो की इसकी शुरुआत से बहुत ज्यादा हो रही है।

कब शुरू हुआ Android operating system

Android का जो दौर शुरू वो लगभग 2009 के अंदर मई के महीने से शुरू हुआ था। इसके अंदर पहले कम Application बनाये जाते थे। लेकिन अब हर दिन हजारों की तादाद में Android के लिए नये ऐप्स बनाये जा रहें हैं। Android ने अपना सबसे पहला वर्जन 1.5 कपकेक लांच किया था। यह सबसे पहला जारी किया गया android operating system था।

Android ने अपने कौन कौन से वर्जन निकाले

कपकेक 1.5 के बाद Android ने लगातार तरक्की की है। आज आपको Android के सभी वर्जन की जानकारी दे देते हैं। हो सकता है की इनमें से आपको कइयों के बारे में पता ही ना हो।

सबसे पहला वर्जन कपकेक 1.5 जो की सबसे पहला वर्जन माना जाता है उसके बाद की Series निम्नलिखित है-:

1. कपकेक के पाद 15 सितंबर 2009 को डोनेट एंड्रॉयड 1.6 निकाला गया।

2. इसके बाद 26 अक्टूबर 2009 को अक्लेर एंड्रॉयड 2.0-2.1 वर्जन बाजार में लांच हुआ।

3. इस वर्जन के बाद सीधे ही 2010 में एंड्रॉयड 2.2 फ्रोयो का वर्जन आया।

4. 2010 के दिसंबर के लास्ट में जिंजर ब्रैड 2.3 वर्जन लांच किया गया ।

5. साल 2011 के कुछ महीनों के अंदर ही जिंजर ब्रैड का मोडीफाईड वर्जन 2.3.3-2.3.7 लांच किया गया था। इसके अंदर इसके बग को रिकवर किया गया था।

6. फिर तो मई 2011 हनीकाम्ब 3.1 और 3.2 वर्जन आया।

7. शायद आप Android के इस वर्जन को भली-भांति जानते होंगे, क्योंकि इसके बाद ही Android ने दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की की। जिसमें दिसंबर 2011 के आइसक्रीम सैन्डविच 4.0.3 और 4.0.4 आये।

2012 – जैलीबीन 4.1x और 4.2x

2013 – जैलीबीन 4.3.1

2013 – किटकैट 4.4,4.4.4, 4.4w-4.4w.2

2014- लॉलीपाप 5.0-5.1.1

2015 – मार्शमैलो 6.0-6.0.1 और अब नया

22 अगस्त 2016 के अंदर nougat 7.0 वर्जन चला हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.