घमौरियों से बचने के कुछ असरदार घरेलू उपाय

घमौरी का रोग चमडी का रोग है। यह किसी खास मौसम में ही होता है जैसे की बरसात का मौसम या फिर गर्मी का मौसम। इस रोग में शरीर पर छोटे-छोटे दाने होते हैं। ये दाने खसरे के रोग से कम होते हैं। लेकिन यह गरदन की तरफ ज्यादा होते है।

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका हिन्दी इंटरनेट में, आज हम आपको घमौरियों से बचने के कुछ उपाय बतायेंगे। अभी गर्मी का मौसम शुरुआत पर ही है। इसलिए पहले ही अगर कुछ उपाय जान ले तो बाद में इतनी ज्यादा परेशानी नहीं होगी। दोस्तों आपको हम एक हैरानी बात भी बताते हैं कि घमौरी का रोग किसी को उसकी कब्ज के कारण भी आ जाता है।

Image Source

घमौरियों से बचने के लिए आसान उपाय

1. इस रोग में पहले तो दाने होते है और फिर उन पर खुजली होने लगती है। तो इसके लिए सबसे पहले तो हर रोज अच्छे से अपने शरीर की सफाई करनी चाहिए। हर रोज नहाना जरूर चाहिए।

2. किसी को घमौरी अगर कब्ज के कारण से हुई है तो पहले अपने कब्ज को ठीक करने के बारे में सोचना चाहिए। उस व्यक्ति को दिन में 3-4 लीटर पानी पीना चाहिये।

3. अगर आपको घमौरियां हो गई हैं तो आपको ज्यादा मसालों वाला भोजन नहीं करना चाहिए। सादा भोजन ही करें।

4. अगर दिन में अगर बारिश हो रही है तो उस बारिश में जरूर नहाये। क्योंकि उसमें नहाने से आपको घमौरियों से छुटकारा मिल जायेगा।

5. घमौरियां ज्यादा हो तो नीम के पत्तों को पानी में डालकर नहाना चाहिए। इससे आपकी ये बीमारी एक दो दिन में ठीक हो जायेगी।

6. नीम का प्रयोग तो किसी प्रकार से भी करो वो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी ही है। तो आप उसकी पत्तों को भी चबा सकते हैं।

7. गर्मी में ज्यादा बाहर ना जाये। और अपने बदन को ढक कर रखें। जिससे की तेज धूप शरीर को ना लगे।

8. कपडों का खास ध्यान रखें। गर्मी के अंदर आपको सफेद कपडें पहनने चाहिए। काले कपडे जल्दी ही गर्म हो जाते हैं। जिससे इस रोग के चांस बहुत बढ जाते हैं।

9. गर्मी और घमौरी दोनों से छुटकारा पाना है तो आप रात को सोते समय अपने शरीर पर गीली मिट्टी का लेप कर लें और कुछ में सूखने के बाद उसको नीम के पानी के साथ स्नान करके साफ कर लीजिए। आपकी घमौरियों के साथ-साथ आपको पेट की बीमारी और गर्मी से राहत मिल जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.