जन्मदिन से जुड़े अचंभित करने वाले रोचक फैक्ट्स जानिये

इंसान अपनी जिंदगियों को जीने और भी बड़े आराम से जीने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ता ..वो सारे काम करना चाहता है जो जिंदगी के लिए महत्वपूर्ण है चाहे वो फिर कारोबार में तरक्की की बात हो चाहे हो एक सेलिब्रिटी की बात हो…इंसान जो भी काम करता है और वो सिर्फ अपनी ख़ुशी के लिए, व्यक्ति अपने काम के साथ साथ बाहरी चीज़े भी करता है जैसे पार्टी, एन्जॉयमेंट आदि इन्ही सभी में से एक चीज़ जो हमारे जीवन से जुडी चीज़ होती है और वो है हमारा जन्मदिन..जी हाँ जन्मदिन ही एक जिंदगी से जुडी एक ऐसी वस्तु है जिसे इंसान हर साल मनाता है और पार्टी करता है..

know these birthday intresting facts

आज हम आपको जन्मदिन से जुडी ऐसी बातें बताने वाले है जिसे जानकर आप अचम्भित हो जाएंगे..आज हम हर साल अपना जन्मदिन बड़े ही धूम धाम से मनाते है लेकिन क्या आपने सोचा ऐसा करने की क्रिया कहा से आयी है ..हाँ ये बात अलग है की हम जन्मदिन मनाने की देन हम अंग्रेजो को मानते है ..लेकिन आज हम आपको जन्मदिन से जुड़े बहुत ही रोचक चीजे बताएँगे.. तो आइये जानते है वो रोचक चीज़ो के बार में ..

यह है जन्मदिन से जुडी रोचक बातें :-

1. आपको यह जानकर बहुत ही आश्चर्य होगा की दुनिया में सबसे ज्यादा जन्मदिन अगस्त महीने में होते है ..इस महीने में बहुत लोग दुनिया में जन्म लिए होते है

2. दुनिया का सबसे बड़ा बर्थडे केक 1989 में अमेरिका अलबामा राज्य के फोर्टे पायने शहर के 100वें जन्मदिन पर बनाया गया था जिसका वजन 58,160 किलो था..

3.आज भी पस्चिम एशिया में बच्चे के जन्म लेते ही उसका पहला जन्मदिन मनाया जाता है..यानी उसके पहले जन्मदिन में उसका दूसरा जन्मदिन कहलाता है..

4. फरवरी के महीने की 29वी. तारीख को गिने चुने लोगो ही जन्मदिन होता है क्युकी यह तारीख चार साल में एक बार ही आती है ..

5. भारत के छटवें प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई का जन्मदिन 29 फरवरी को आता था यानी चार साल में एक बार ..जिसे वो 28 फरवरी को मनाते थे..

6.जितना समय आपको एक लाइन पढ़ने में लग रहा होगा उतने वक्त में दुनिया भर में 5 बच्चो ने जन्म ले लिया होगा..

7. आपके पिछले जन्मदिन के बाद से अब तक आपके बाल 12 सेंटीमीटर बढ़ चुके है और नाख़ून 4 सेंटीमीटर बढ़ चुके है …

8. आपको जैसा की हमने  पिछली पोस्ट में बताया था और उसके हिसाब से आपने अभी तक 1460 सपने देख चुके है ..

9. आपके पिछले जन्मदिन के मुकाबले अभी संसार की आबादी 7.2 करोड़ से ज्यादा बढ़ चुकी है ..

10. संसार की सबसे बड़ी और महंगी पार्टी ब्रूनेई के सुलतान के नाम है जिसमे उन्होंने अपनी बर्थडे पार्टी में 27 मिलियन डॉलर खर्च किया था ..

तो दोस्तों ये थी जन्मदिन से जुडी कुछ ऐसी रोचक बातें जिन्हे जान कर आप अचम्भित हो गए होंगे ..ऐसी ही जानकारी पाने के लिए हमसे यूँ ही जुड़े रहे ..

धन्यवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.