गाय के घी के लाभकारी रामबाण उपाय

गाय को हिन्दु धर्म में मां का दर्जा दिया जाता है। गाय को बहुत पवित्र माना जाता है। गाय का दूध घरेलू नुस्खों के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इसका दूध एक प्रकार से दवा ही होती है जिससे बहुत सारी बीमारियों ठीक हो जाती है। इसी प्रकार गाय का घी भी बहुत सारी बीमारियों को खत्म करने के लिए लाभकारी माना जाता है। गाय का घी अगर आप इस्तेमाल करोगे तो आपको बुढापा भी जल्दी नहीं आयेगा।

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका हिन्दी इंटरनेट में, आज हम आपको यहां पर गाय के घी के कुछ घरेलू उपायों के बारे में बताने वाले
है जो आपके स्वास्थ्य को ठीक करेगें और आपकी हर बीमारी से लड़ने की शक्ति प्रदान करेंगे। गाय के घी का बहुत महत्व है। तो जान
लेते हैं इसके कुछ घरेलू नुस्खे।

Source

गाय के घी के चमत्कारी घरेलू नुस्खे

1. गाय का घी सिर दर्द के लिए बहुत ही उपयोगी माना जाता है। अगर किसी व्यक्ति को सिर दर्द रहता है तो उसके पैर के निचले
हिस्से में घी से उसकी मालिश करेंगे तो उसका दर्द एकदम से ठीक हो जायेगा।

2. दिमाग की परेशानी दूर करने के लिए इस घी का इस्तेमाल किया जाता है। अगर दिमाग का संतुलन खराब हो गया हो तो आप
थोडा सा घी नाम में डाल लिजिए। आपका दिमाग एक दम ठीक हो जायेगा।

3. गाय का घी नाक में डालने से बहुत सारी बीमारियों का इलाज अपने आप हो जाता है। इससे आप अपनी याददाश्त भी बढा सकते हैं।
अगर आपके बच्चे का दिमाग पढाई में नहीं लगता तो आप उसको गाय का घी दे।

4. गाय के देसी घी का इस्तेमाल माइग्रेन के रोग को ठीक करने के लिए किया जाता है। इसके लिए आपको सुबह और शाम को हर
रोज कुछ बूंदें घी की नाक में डालनी होंगी।

5. इसके घी का प्रयोग करने से आप किसी भी प्रकार के नशे को खत्म कर सकते हो। इसके लिए आपको नशे वाले व्यक्ति को कुछ
ग्राम घी में थोडी सी सट्टा मिश्री मिलाकर उसको खिलानी हैं। थोडी देर में उसका नशा दूर हो जायेगा।

6. जलने के कारण से हुए फफोलों पर गाय के घी का लेप करने से वें जल्दी ठीक हो जाते हैं और उसमें दर्द में तुरंत आराम पहुंचता
है।

7. बच्चों के पेट में बने बलगम को बाहर निकालने के लिए गाय का घी बहुत लाभकारी है। इसके लिए आपको बच्चों की छाती पर
इसको लगाकर उसकी मालिश करनी होगी। उसकी बलगम अपने आप बाहर निकल आयेगी।

8. जिस व्यक्ति को कब्ज की ज्यादा शिकायत रहती है उसको गाय के घी का सेवन करायें। आपकी कब्ज दूर हो जायेगी।

9. गाय के घी के सेवन से आप कैंसर जैसी बडी बडी बीमारियों से बच सकते हो और आप इसके सेवन से निरोगी रहोगे।

10. शरीर में अगर किसी प्रकार की कमजोरी लगे तो बिना झिझक के इसके घी का सेवन करें। आपकी सभी कमजोरी कुछ दिनों में दूर
हो जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.