SMS Organizer by Microsoft – एक विश्वसनीय मैसेजिंग एप

जब हमें अपने मोबाइल को format करना होता है या मोबाइल भूल जाता है या हमें मोबाइल बदलना होता है तो मोबाइल में पहले से रहने वाले सारे SMS गायब हो जाते हैं।

जिसमें कभी-कभी महत्तवपूर्ण संदेश (SMS) भी रहते हैं जिनकी हमें आगे भविष्य में पुनः जरूरत रहती है। पर सारे संदेश गायब हो जाने के वजह से और पुनः उन्हें प्राप्त न कर पाने के वजह से हमें बहुत ही परेशानी होती है। इन्हीं परेशानियों से हमें छुटकारा दिलाता है एक Microsoft App SMS Organizer।

Microsoft का एप SMS Organizer है बेहतरीन SMS आर्गेनाइजर और बेकअप एप

 

SMS Organizer Microsoft कंपनी द्वारा तैयार किया गया एक बहुत ही विश्वसनीय app है। आइये इस app की मुख्य विशेषता पर एक नजर डालें:

1. इस app को चलाने के लिए इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत नहीं है बल्कि सीमित इंटरनेट कोनेक्टिविटी या सिग्नल कवरेज के माध्यम से ही यह अपने सभी संदेशों को अपने साथ रखे रहते हैं। यानि यह app ऑफलाइन भी काम करता है।

2. इतना ही नहीं इस app के और भी बहुत सारे विशेषताएँ हैं। आप spam sender को ब्लॉक या किसी विशेष SMS को अपने पसंदीदा मैसेज के रूप में चिह्नित कर सकते हैं ताकि आप त्वरित कार्य कर सकें।

3. इतना ही नहीं आप अपने पसंद के अनुसार notification, रिंगटोन या फॉन्ट के आकार को सेट कर सकते हैं।

4. बिना इनबॉक्स में गए notification से ही आप आने वाले SMS पर त्वरित कार्रवाई कर सकते हैं।

5. app डार्क थीम में है पर आप अपने पसंद के अनुसार थीम बदल भी सकते हैं।

6. इस app में आप अपठित संदेश को पठित संदेश से अलग देख सकते हैं।

7. इस app की सहायता से आप ट्रेन, फ्लाइट, बस, मूवी, बिल भुगतान इत्यादि से संबंधित स्वचालित reminder प्राप्त कर सकते हैं। महत्तवपूर्ण घटना को याद रखने के लिए आप अपने सुविधानुसार custom reminder भी सेट कर सकते हैं।

8. इतना ही नहीं इस app के मुख्य विशेषता में एक यह भी है कि बिना किसी अन्य app को खोले आप इस app से ही PNR की स्थिति या फ्लाइट की स्थिति चेक कर सकते हैं।

9. यह app आपके डाटा का backup रखता है। जिस कारण आप अपने डिवाइस को format करते हैं या डिवाइस बदलते हैं तब भी आप अपने पुराने SMS को प्राप्त कर लेते हैं। यानि आपको अपने डिवाइस बदलने या format करने में अपने महत्त्वपूर्ण डाटा या SMS खोने का कोई डर नहीं रहता है।

यहाँ से करें SMS आर्गेनाइजर एप डाउनलोड

इस app को आप इस लिंक से download कर सकते हैं: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.microsoft.android.smsorganizer

तो यह जानकारी व यह app कैसा लगा यहाँ comment करके हमें भी बताइएगा।

-महेश कुमार वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.