ऑनलाइन खाना मंगाने के लिए बेस्ट ऐप

PC- google image

डिजिटलाइजेनशन के दौर में सबकुछ ऑनलाइन हो चुका है। ऐसे में खाना को घर-घर…गली-गली पहुंचाने के लिए मोबाइल ऐप आ चुके हैं जो कि आपके पसंद और समय का ख्याल रखकर खाना पहुंचाने का काम करते हैं। चाहे दिन हो या रात… थके हो या खुश हो… जब दिल करे खाना मंगा सकते हैं। इतना ही नहीं खाना आपको सस्ता, स्वादिष्ट तथा मनचाहा मिलेगा।

खाने के मामले हर कोई बहुत ही चूजी होता है। उनके लिए तो ये सारे ऐप वरदान की तरह हैं। यानी की वे अपने हिसाब से नमक-तेल, मसाला, सादा-चटपटा सबकुछ अपने मनमुताबिक डालकर खा सकते हैं। इसके लिए आपको बस घर बैठे ऑर्डर करना है और खाना ठीक समय पर घर पर पहुंच जाएगा। तो फिर देर किस बात की चलिए जानते हैं उन खास ऐप के बारे में…

 

ऐप से फायदा

बाहर के रेस्टोरेंट, होटल में आपको बासी खाना मिलने का डर सताता है। साथ ही मनपसंद स्वाद भी नहीं मिल पाता है। लेकिन ऑनलाइन में आपको मनमुताबिक सुविधा मिल जाएगी।

  1. खाना स्वादिष्ट होने के साथ पौष्टिक होगा।
  2. सबकुछ आपको सही समय पर मिलेगा।
  3. किसी भी समय आप खाना ऑर्डर कर सकते हैं।
  4. इसके अलावा बाहरी रेट के मुकाबले सस्ता मिलेगा। साथ ही कैशबैक भी मिलेगा।
  5. ऑनलाइन खराब खाना मिलने पर आप कानूनी कार्रवाई कर सकते हैं।

शानदार फूडिंग ऐप

Zomatto

जोमैटो फूड डिलीवरी ऐप के जरिए खाना कहीं भी मंगा सकते हैं। फिलहाल इसने एक नई सर्विस Piggybank को पेश किया है। इस फीचर के जरिए यूजर्स को उनके ऑर्डर का 10 फीसद जोमैटो क्रेडिट के तौर पर मिलेगा। इस क्रेडिट को Z Coins कहा जाएगा। इन प्वाइंट्स को अगले ऑर्डर पर 10 फीसद ऑफ के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकेगा।

Swiggy app

देर रात कुछ खाने का मन हो तो खुद को रोके नहीं। बस करना क्‍या है Swiggy app खोलना है और अपने पसंदीदा रेस्‍त्रां से खाना ऑर्डर करना है। इस पर Swiggy app पर कुछ नया खा सकते हैं।

Foodpanda

इसकी मदद से आप अपने आसपास के रेस्टोरेज से फूड ऑर्डर कर सकते हैं। एप में आपको कई रेस्टोरेंट्स के विकल्प चुनने को मिलते हैं। इसके साथ आप कैटेगरी के हिसाब से भी अपने ऑर्डर को चुन सकते हैं। एप में आपको समय सीमा भी मिलती है। एप आपको बताता है कि आपका ऑर्डर आपके घर तक कब पहुंचेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.