सुबह उठते ही पानी क्यों पीना चाहिये , सुनते ही चौंक जायेंगे

आपको बडे बूढे ये कहते तो जरूर सुने होंगे की सुबह उठते ही दो तीन गिलास पानी जरूर पीना चाहिये। अगर नहीं तो किसी और से सुनी होगी ये बातें। और इन बातों पर कभी ध्यान नहीं दिया होगा। चलो शुरू से ही चौंका देते हैं। आपको पता जापान के लोगों की लम्बी आयु क्यों होती है।

इसका एक कारण है की वह सुबह उठते ही बिना कुछ किये लगभग 3-4 गिलास ताजा पानी पीते हैं और ये आपको यकीन नहीं होगा।

सुबह-सुबह उठते ही बिना कुछ खाये पानी पीने के बहुत सारे फायदे होते हैं जिनके बारे में हम आपको बतायेंगे। तो इन फायदों को सुनने के बाद कल से सुबह-सुबह उठते ही 2-3 गिलास पानी जरूर पीना शुरू कर देना।

सुबह खाली पेट पानी पीने के फायदे

1. अगर सुबह खाली पेट पानी पिया जाये तो आप सभी बीमारियों पर विजय पा सकते हो। इससे आपके शरीर का सारा खून साफ होता है और साथ में शरीर की सारी गंदगी भी दूर होती है।

2. सुबह ताजा पानी पीने से हमारा पेट साफ रहता है और हमें जिंदगी में, कभी भी कब्ज जैसी बीमारियां नहीं होगी। पेट की सारी बीमारियों से छुटकारा मिल जायेगा। जिसका असर दिमाग पर भी पडता है।

3. जिनके अंदर अकसर खून की कमी रहती है तो उनकी ये कमी भी पूरी हो जायेगी। सुबह पानी पीने से हमारे शरीर में लाल खून की सेल्स जल्दी से बढने लगती है जिसका असर आप कुछ दिनों के दौरान देख सकते हो।

4. आपको भूख बहुत देर से लगती है तो सुबह लगातार कुछ दिनों तक पानी पीने से आपको भूख भी अच्छी लगने लगती है। पेट बिलकुल साफ रहने लगेगा।

5. अगर आपका वजन कम है या ज्यादा है तो हर रोज सुबह पानी पीने से आपका वजन भी बहुत अच्छी प्रकार से मेन्टेन रहेगा। आपको अच्छी भूख लगेगी।

6. सुबह पानी पीने से हमारे सिर का दर्द भी बिल्कुल ठीक हो जाता है। पानी की कमी के कारण हमें सिर दर्द की समस्या हो सकती है।

7. खाली पेट पानी पीने से हमारे शरीर की रोगों से लड़ने की शक्ति बढती है। हम फिर सभी बीमारियों के आने से पहले ही बच जायेंगे।

8. सुबह पानी पीने का सबसे ज्यादा फायदा हमारी त्वचा को लगा है। जितना ज्यादा पानी पियोगे उतनी आपकी त्वचा साफ होगी। आपके चेहरे के सभी दाग धब्बे दूर हो जायेंगे। इसलिए हमें हर रोज सुबह उठ कर पानी पीना चाहिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.