गूगल सर्च परिणामों में हिंदी को प्राथमिकता कैसे दें।

यदि हम अपने गूगल के सर्च परिणामों में हिंदी के पेजों को प्राथमिकता देना चाहते हैं, तो उसके लिए हमें अपने गूगल अकाउंट की सेटिंग्स में निम्न परिवर्तन करने होंगे, हालाँकि गूगल अपने  सेटिंग्स पेज को बदलता रहता है तो आप अपने गूगल अकाउंट की सेटिंग्स में जाकर ताजा आप्शन देख सकते है..

1. सबसे पहले अपने गूगल अकाउंट में लोग-इन करें।
2. फिर दायें भाग में ऊपर की तरफ दिए ‘सेटिंग्स’ मेनू में ‘सर्च सेटिंग्स’ पर क्लिक करें।

अगर सर्च सेटिंग्स बटन न दिखे तो निम्न Settings URL पर जाकर Language (भाषा) पेज पर जाएँ।
http://www.google.gg/preferences?hl=en

3. उसके बाद भाषाओं की सूची में ‘हिंदी’ के सामने वाला चेकबॉक्स टिक करें।

4. उसके बाद अपने सेटिंग्स परिवर्तन को सेव कर लें।

गूगल के विभिन्न  परिवर्तनों के कारण आप को ये सेटिंग्स ढूंढने में थोड़ी अतिरिक्त मेहनत लग सकती है।आपके इस परिवर्तन के बाद आपके सारे गूगल सर्च में हिंदी की वेबसाइट्स को भी प्राथमिकता मिलेगी।

आशा है कि एक हिन्दीभाषी  होने के कारण  मेरी तरह आपको भी यह जानकारी पाकर ख़ुशी हुई होगी। आपसे विशेष अनुरोध है की आप इस जानकारी को अपने हिंदी भाषी साथियों के साथ जरुर बाँटेंगे।

यदि आपके पास भी इन्टरनेट पर हिंदी के प्रसार के लिए ऐसी ही कोई जानकारी है तो उसे यहाँ जरुर बाटें ।

2 Replies to “गूगल सर्च परिणामों में हिंदी को प्राथमिकता कैसे दें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.