ओपन सेल में मिल रही है रिलायंस जियो की 4जी सिम, जिसमें मिलेगा अनलिमिटेड डेटा

रिलायंस जियो ने अब अपने बहुप्रतीक्षित जियो सिम को सभी 4जी डिवाइसों के लिए उपलब्ध कर दिया है। हर सिम के साथ आपको 90 दिन के लिए अनलिमिटेड 4जी एलटीई डेटा, लोकल और नेशनल कॉल्स और अनलिमिटेड लोकल और नेशनल मैसेज भी मिलेंगे और इन सभी बातों में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि ये सिम और उसके साथ ये सारी सुविधाएं मुफ्त हैं।

रिलायंस जियो ने सभी 4जी फोनों के लिए अनलिमिटेड डेटा और कॉल्स के साथ लांच किया अपना जियो सिम

जैसा की हम सभी जानतें है रिलायंस जियो अभी अपने बेटे फेज (ट्रायल या टेस्टिंग मोड) में है। पहले यह सिम सिर्फ रिलायंस के कर्मचारियों तक सीमित थी फिर धीरे-धीरे इसमें इजाफा करने के लिए कंपनी ने एक रेफरल योजना की शुरुआत की जिसके तहत जियो के कर्मचारी अपने 10 सगे-संबंधियों को ये सिम दे सकेंगे, लेकिन इसके लिए भी उन्हें लाइफ के हैंडसेट्स खरीदने पड़ेंगें। फिर ये सिम ओपन में लाइफ के हैंडसेट्स के साथ उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध कराई गई। बाद में यह सुविधा सैमसंग, एलजी, आसुस और पैनासोनिक जैसी कंपनियों के लिए भी उपलब्ध कराई गई।

लेकिन अब रिलायंस ने घोषणा कर के यह बात साफ़ कर दी है, की जियो सिम अब सभी 4जी फोनों के उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध है। इसके लिए आपको सिर्फ अपना पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड  या वोटर आईडी या पैन कार्ड  और एक पासपोर्ट साइज की फोटो लेकर रिलायंस डिजिटल स्टोर और एक्सप्रेस मिनी स्टोर जाना है और अपने लिए जियो की सिम वहां उपलब्ध कर्मचारियों से मांगना है।

हालाँकि, रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड पूरे भारत में तेज़ और विश्वशनीय 4जी सुविधाएं उपलब्ध करने के लिए भर्शक कोशिश कर रहा है। पिछले महीनों के रिपोर्ट्स से पता चला है कि जियो का एक यूजर औसतन महीने भर में 26 जीबी देता का इस्तेमाल कर जाता है।

reliance Jio 4g open sale

डेटा स्पीड की बात करें तो भारतीय बाजार में जियो का मुकाबला कोई नेटवर्क नहीं कर पा रहा है, लेकिन कालिंग फीचर में अभी बहुत से सुधार करने बाकि हैं।

12 Replies to “ओपन सेल में मिल रही है रिलायंस जियो की 4जी सिम, जिसमें मिलेगा अनलिमिटेड डेटा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.