फिल्म बाहुबली-2 का फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आया

bahubali 2 first look poster revealed

जैसा की आप सभी जानते है कि फ़िल्मी इंडस्ट्री में सबसे चर्चित फिल्म “बाहुबली” वर्ष 2015 की सबसे सुपरहिट फिल्म थी जिसे लगभग 75% लोगो ने देखा है और उतना पसंद भी किया है क्योंकि ये बहुत रोमांचक और सस्पेंस से भरपूर हिट फिल्म थी।

 

बाहुबली-२ का है लोगों को बेसब्री से इंतज़ार

यह फिल्म दर्शकों के दिमाग में सबसे बड़ा सस्पेंस छोड़ के गयी वो सस्पेंस है कि ” कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा ” जी हाँ जिन लोगो ने भी यह फिल्म देखी है उनके मन में यही सवाल है और इस सवाल का जवाब हमे बहुत जल्द ‘बाहुबली-2’ में देखने को मिलेगा।

कब हो रही है रिलीज़ – बाहुबली-२

इस फिल्म में प्रभास,राणा दग्गुबाती, सत्याराज, तमन्ना भाटिया और राम्या कृष्णन  मुख्य भूमिका में हैं यह फिल्म बाहुबली- द बिगनिंग का सिक्वल बाहुबली- द कॉनक्ल्यूजन (बाहुबली-2) है ,यह फिल्म 28 अप्रैल 2017 को रिलीज़ होगी।

इस फिल्म के डायरेक्टर एस.एस. राजमौली ने ट्विटर अकॉउंट में ट्वीट करके #WKKB जारी किया है, जो ‘वाय कटप्पा किल्ड बाहुबली’ यानी ‘कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?’

एस एस राजमौली ने ट्वीट के माध्यम से सभी लोगो को जानकारी दी कि फिल्म का पहला लुक इस फिल्म के मुख्य अभिनेता प्रभास के जन्मदिन के एक दिन पहले यानी 22 अक्टूबर को जारी होगा..

खबरों के मुताबिक इस फिल्म में कुछ दृश्य और गानो की शूटिंग बाकी है , इस फिल्म की पूरी शूटिंग दिसम्बर तक पूरी हो जायगी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.