ZTE ब्लेड A2 प्लस (4जीबी रैम वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन) हुआ भारत में लांच, जाने इसकी सेल और कीमत……

A budget smartphone with beasty specs

दोस्तों, अगर आप एक नए स्मार्टफोन को लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो अपने मोबाइल में 6 फरवरी, 2017 रात्रि 12:00 बजे का अलार्म सेट कर लें। क्योंकि ZTE ब्लेड A2 प्लस (32जीबी) लांच हो रहा है और यह आपको भारत के जाने माने इ-कॉमर्स पोर्टल फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा।

ब्लेड A2 प्लस के बेहतरीन फ़ीचर्स

ब्लेड A2 प्लस एक 5.5 इंच फुल एचडी स्क्रीन वाला स्मार्टफोन है। इस में 4जीबी रैम और 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज भी है। चूँकि इस फ़ोन में हाइब्रिड सिम स्लॉट है, इसलिए हम इसे ड्यूल सिम की तरह इस्तेमाल कर सकतें हैं या इसमें 128 जीबी तक के मेमोरी कार्ड का उपयोग कर सकतें हैं

स्मार्टफोन है या पावर बैंक

इस स्मार्टफोन में रिवर्स OTG तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जैसा की इसकी बैटरी 5000MAH की है, हम इस फ़ोन से किसी भी दूसरे फोन को बिलकुल वैसे ही चार्ज कर सकतें हैं, जैसे कि एक पॉवर बैंक।

इसके अलावा फ़ोन में लो लाइटिंग कंडीशन में बेहतर फोटोज लेने के लिए वाइड एंगल फ़्लैश तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जो सेल्फी लेते समय मोबाइल स्क्रीन को एक्स्ट्रा ब्राइट कर देती है।

फ़ोन के अन्य फीचर्स में 4जी, वोल्टीई, 13MP का बैक कैमरा और 8एमपी का फ्रंट कैमरा, मीडियाटेक ऑक्टा कोर प्रोसेसर और एंड्राइड मार्शमैलो 6.0 शामिल हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.