छुहारे से होने वाले अनूठे फायदे, आजमा कर देखें……

Healthy home made easy remedies

माना जाता है कि दूध और छुहारे का मिश्रण एक औषधि का काम करता है। दूध और छुहारे को साथ-साथ खाने से बहुत सारे रोगों में आराम मिलता है। चाहे वो शरीर की कमजोरी हो, सर्दी हो या जुकाम हो, वीर्य की कमी हो, दांतों और हड्डियों की समस्या हो, इन सब समस्याओं का इलाज दूध और छुहारे के मिश्रण में होता है। आज हम आपको बताएँगे दूध और छुहारे को साथ-साथ खाने के कुछ ऐसे ही अन्य फायदे।

    • दो कप दूध उबालें और उसमे छुहारे पकाएं। ध्यान रखें की छुहारे से गुठली निकाल ली गयी हो। धीमी आंच पर दूध गाढा होने तक पकाएं. जब दूध सूखने लगे तब आंच बंद कर दे और ठंडा होने के लिए छोड़ दें। ठंडा होने के बाद इसे मिक्सर में अच्छे से पीस लें। इस मिश्रण का सेवन करने से भूख बढती है।
    • रोजाना दो या तीन छुहारे दूध में पका के पीने से बल और वीर्य की वृद्धि होती है।
    • एक गिलास दूध में पांच छुहारा डालें। इसमें पांच दाने काली मिर्च, एक दाना इलायची मिलाएं और अच्छे से उबाल लें। रात सोने से पहले इस पेय में एक चम्मच घी मिलाकर पियें। सर्दी-जुकाम छू मंतर हो जाएगा। यह पेय साइनस के रोगियों के लिए भी बहुत उपयोगी है।
    • रोजाना सुबह शाम 3 छुहारे दूध में उबाल कर खाएं। दूध के साथ छुहारा खाने से बवासीर, दुर्बलता की शिकायत दूर होती है। शरीर में रक्त संचार की प्रक्रिया भी सुचारू हो जाती है।
    • बढती उम्र के बच्चों के मजबूती और स्वास्थ्य के लिए भी छुहारा उपयोगी है। बढ़ती उम्र के बच्चों को दूध में भीगोकर छुहारा खिलाएं। इससे उनमे मांस पेशियों का निर्माण होगा और हड्डियाँ भी मजबूत होगी।
    • हर रोज दो से चार छुहारे दूध और मिश्री के साथ उबालकर पीने से बलगम दूर होता है और स्वास रोग से भी छुटकारा मिलता है।
  • लकवे के रोगियों के लिए भी छुहारा एक औषधि है। दूध में 1 से 2 छुहारा भीगोकर खिलाने से लकवे के रोगियों को फायदा मिलता है।
  • छुहारे और दूध दोनों ही कैल्शियम के मुख्य स्रोत है इसलिए दूध के साथ छुहारा खाने से शरीर को पर्याप्त कैल्सियम मिलता है जिस से हड्डियाँ और दांत मजबूत बनते हैं।
  • जिन लोगो की आवाज साफ़ नहीं निकलती या आवाज में भारीपन आता हो वो लोग अगर रोज छुहारे को दूध में उबाल कर पियें तो आवाज साफ़ होता है। बस ये ध्यान रखें की छुहारे वाला दूध पीने के बाद 2 घंटे तक पानी न पीयें।
  • अगर आपके मसूड़ों से खून या पीव निकलता है तो रोजाना 2 से 4 छुहारो को दूध में उबालकर पियें। इस से मसूड़ों की ये समस्या दूर हो जायेगी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.