एलपीजी गैस सब्सिडी नहीं मिली है तो परेशान ना हो, गैस सब्सिडी पाने के लिए अपनाएं यह उपाय-

भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद एलपीजी गैस उपभोक्ताओं को सब्सिडी देने के लिए योजना लेकर आई. इस योजना के अनुसार आपको गैस पर छूड मिलता था जो कि आपके बैंक खाते में भेजा जाता है. पर अभी तक बहुत सारे उपभोक्ताओं को गैस सब्सिडी नहीं मिल पाई है. जिसके कारण काफी परेशान हो रहे हैं, लेकिन इस परेशानी को निपटाने के लिए भी उपाय निकाला गया है. इन उपायों से आपको गैस सब्सिडी मिलने लगेगी.

गैस सिलिंडर की सब्सिडी ना मिलने का काऱण बहुत हो सकता है पर इसका निदान भी है. जिसके द्वारा आपको सब्सिडी मिल जाएगी. इसके लिए आपको कहीं जाने की भी जरूरत नहीं है. यानि की घर बैठ कर ही सब्सिडी पा सकते हैं. इसके लिए आपको हमारे द्वारा दिए जा रहे जानकारी का पालन करना होगा.

गैस सब्सिडी नहीं मिलने का कारण-

सरकार ने सब्सिडी देने के लिए नियम बनाए हैं, जिसका पालन करने पर ही आपको लाभ मिलेगा. क्या आपने इस नियम का पालन किया है-

-अगर आपका गैस कनेक्शन आधार नंबर के साथ लिंक नहीं है तो सब्सिडी नहीं मिलेगी तो फिर आधार लिंक करवा लें.

-दूसरा कारण यह हो सकता है कि गैस कर्मचारी या फिर बैंक में आपकी जानकारी गलत भरी गई हो तो फिर इस कंडीशन में भी आपको फायदा नहीं मिलेगा.

-या फिर हो सकता है कि कनेक्शन जिसके नाम पर हो उसका नाम या अन्य जानकारी बैंक में और आधार कार्ड में अलग हो.

गैस सब्सिडी के लिए अपनाएं उपाय-

-www.mylpg.in पर जाएं.

-तीन गैस सिलिंडर की तस्वीर दिख रही है, वहां पर अपने गैस कनेक्शन कंपनी के सिलिंडर पर क्लिक करें. यानि की जो आप अपने किचन में रखे हो (इण्डेन,भारत और एचपी गैस).

-नया पेज खुला. इसमें बहुत सारे विंडो दिख रहे हैं ना. इसमें ऑनलाइन फीडबैक वाले विंडों पर क्लिक करें.

-.अपने गैस कनेक्शन वाला जो पासबुक है, उसकी जानकारी के अनुसार यहां पर भरें. पूरी जानकारी सही-सही भरें नहीं तो आपको रिजल्ट नहीं मिलेगा.

-जानकारी डालने के बाद ओके करने पर आपके कनेक्शन की कितनी राशि आई है या फिर नहीं मिली पूरी जनकारी मिल जाएगी.

-हो सकता है कि आपकी सब्सिडी किसी और के बैंक खाता में जा रही है तो फिर बिना देरी किए ऑनलाइन शिकायत करें.

-यह भी हो सकता है कि अभी तक राशि नहीं आई हो तो फिर आधार कार्ड लेकर अपने गैस डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाकर लिंक करने के लिए बोले.

-बैंक जाकर भी कंफर्म करवा लें की वह खाता को लिंक किए हैं या नहीं.

टॉल फ्री नंबर पर भी करें शिकायत-

-1800-266-6696

-1800-2333-555

-18003001947

32 Replies to “एलपीजी गैस सब्सिडी नहीं मिली है तो परेशान ना हो, गैस सब्सिडी पाने के लिए अपनाएं यह उपाय-

  1. मेरे आधार कार्ड पर किसी दूसरे का खाता संख्या लिक हों गया हैं जो इंडियन ओवरसीज बैंक का है पुरे अकाउंट नंबर का पता नहीं चल पा रहा है सब्सिडी भी इसी अकाउंट में जा रही है ,उपाय बताए

  2. मुझे विगत वर्ष माह अक्टूबर 2016 से दिसंबर 2016 तक चार सिलेंडर की सबसिडी आज दिनांक तक नहीं मिली.
    Consumer no. CX-20896499
    GARGI INDAIN,DISTIBUTER. INDAIN
    DIGITAL LPG ID-37000000022815211
    DIS. ADDRESS :-MANORAMA CALONY SAGAR M.P.
    DISTRIBUTER CODE -270056
    SV NO. 53946384626/15

  3. मेरा सब्सिडी may 2016 से नही मिली ,अब ये जून 2017 से देना सुरु किया ,क्या मेरी सब्सिडी पिछली जो रह गई है वो मुझे मिलेगी ..Consumer no. 3817916 MS burari insane shop no 1 plot no 12 kh no 1/22 jamalpur.ekta enclave village burari delhi 110084

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.