वोडाफोन ने लांच किया सुपर डे और सुपर वीक प्लान, कीमत ₹19 से शुरू…………

जिओ का असर ऐसा है कि सभी कम्पनीज ग्राहकों को लुभाने के लिए अपने प्लान्स में तेज़ी से बदलाव ला रहें हैं। कुछ ऐसा ही किया है वोडाफोन ने। वोडाफोन ने आज अपने तीन नए डाटा और कॉल्स वाले बंडल पैक्स लांच किये हैं, और इसका नाम सुपर डे और सुपर वीक प्लान रखा है। ऐसा इसलिए कि इन प्लान्स में यूजर्स को अनलिमिटेड कालिंग के साथ मुफ्त डाटा भी मिलेगा।

तो ये रहें वो तीन नए सुपर प्लान्स :

vodafone-super-plans

सुपर डे प्लान: यह प्लान अपने नाम के अनुसार 1 दिन की वैद्यता के साथ आता है। इसमें 4G यूजर को 100MB वहीं 3G यूजर को 50MB डाटा मिलता है। इसके साथ ही साथ इस प्लान के तहत ग्राहक वोडाफोन-टू-वोडाफोन अनलिमिटेड लोकल व एसटीडी कॉल्स भी कर सकता है।

सुपर वीक प्लान्स: सुपर वीक प्लान्स में दो प्लान हैं, दोनों की ही वैद्यता 7 दिनों की है और दोनों ही प्लान में यूज़र को 250MB 4G डाटा मिलेगा और तो और दोनों प्लान्स में वोडाफोन-टू-वोडाफोन अनलिमिटेड लोकल व एसटीडी कॉल्स भी होंगी। लेकिन 49 और 89 प्लान्स में अन्तर है तो 89 प्लान में मिलने वाले एक्स्ट्रा 100 मिनट का जिससे आप किसी भी नेटवर्क पर कॉल कर सकतें हैं।

आपको याद दिला दें कि जिओ ने भी ₹19 का एक दिन वैद्यता  प्लान लांच किया था, जिसमें प्राइम ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉल्स 200MB 4G डाटा मिलता है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.