नोकिया 3310 की प्री-बुकिंग का इंतजार है तो पढ़ें खबर-

नोकिया का पुराना मॉडल नोकिया 3310 को फिर से लांच किया जा रहा है. कंपनी ने इसका लूक काफी पहले ही लोगों को दिखाया था. इसके फिचर्स व लूक को देखकर लोगों ने इसको सराहा था. इसको बुक करने के लिए लोग काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब इसको बुक करने का इंतजार लंबा नहीं जाएगा क्योंकि इसकी प्री-बुकिंग जल्द ही शुरू होने वाली है. मतलब कि जियो फोन की तरह इसकी बुकिंग भी आप कर पाएंगे.

HMD ग्लोबल ने Nokia के पॉपुलर फीचर फोन 3310 को इस साल की शुरुआत में नए रूप और रंग में अपने फैन्स के लिए पेश किया था. जिसके लिए कंपनी को काफी मिक्स रेस्पोंस मिले थे. यूज़र्स फोन के लिए जहां उत्सुक थे, वहीं फोन की कनेक्टिविटी को लेकर यूज़र्स असमंजस में थे. यह फोन 2जी कनेक्टिविटी के साथ लॉन्च हुआ है. जो कि आपको पहले से बेहतर लूक देगा.

हालांकि इसके बाद कंपनी ने इस पर काम किया और अब जाकर पिछले महीने कंपनी ने इस फीचर फोन को 3जी कनेक्टिविटी के साथ लॉन्च किया है. नोकिया का यह फोन अब प्री-ऑर्डर्स के लिए तैयार है. इस फोन की प्री-बुकिंग 29 अक्टूबर से होगी. कंपनी की ओर से हालाकि किसी खास वेबसाइट के लिए नहीं चुना है लेकिन आप इसकी बुकिंग ऑनलाइन कर पाएंगे.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.