एयरसेल की सेवा छह राज्यों में होगी बंद, पढ़ें पूरी जानकारी-

एयरसेल ने अचानक घोषणा कर दी है कि छह राज्यों में सेवा बंद कर देगी. मीडिया में खबर आने के बाद हड़कंप मच गया है. सबसे ज्यादा परेशानी एयरसेल यूजर्स को होगी क्योंकि अब उनको इसका सेवा नहीं मिलेगा. एयरसेल ने ऐसा कदम क्यों उठाया है, इसकी पुख्ता जानकारी नही है लेकिन आप यदि एयरसेल यूजर हैं तो पूरी जानकारी पढ़ लिजिए.

इन राज्यों में एयरसेल होगा बंद-

कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच टेलिकॉम कंपनी एयरसेल अपनी सर्विस बंद करने जा रही है. नए साल में जनवरी 30 से एयरसेल की सेवाएं बंद हो जाएगी. खबरों की मानें तो कंपनी 6 सर्किल में अपनी सेवा को बंद करने जा रही है. एयरसेल की सेवा गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और वेस्ट उत्तर प्रदेश सर्किल में समाप्त हो जाएगी.

 

एयरसेल यूजर्स करा लें नंबर पोर्ट-

एयरसेल गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और वेस्ट उत्तर प्रदेश में अपनी सेवा को समाप्त करने जा रही है. ट्राई ने तय समय सीमा के अंदर यूजर्स को अपना नंबर पोर्ट करा लेने का आदेश दिया है. साथ ही ट्राई ने कंपनी को भी आदेश दिया है कि, वो अपने यूजर्स को नंबर पोर्ट कराने में मदद करे.

खबरों के मुताबिक, एयरसेल के इन राज्यों में 40 लाख यूजर्स है जो इस निर्णय से प्रभावित होंगे. इसलिए ट्राई ने जल्द से जल्द इन यूजर्स को अपना नंबर पोर्ट करा लेने के लिए कहा है. ट्राई ने उन यूजर्स को 10 मार्च 2018 तक नंबर पोर्ट कराने के लिए वक्त दिया है, जो 90 दिन के भीतर ही एयरसेल से जुड़े हैं.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.