बीएसएनएल 187 रुपए का सस्ता प्लान जानिए इसकी खासियत-

बीएसएनएल भी सस्ता प्लान देने से नही चूक रहा है. एक तरफ प्राइवेट कंपनियां 198, 199 रुपए का प्लान उतार चुकी है. ऐसे में बीएसएनएल ने 187 का सस्ता प्लान उतारकर प्रीपेड ग्राहकों का ध्यान खींच लिया है. इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ इंटरनेट सेवा भी दी जा रही है. सस्ते 3जी प्लान की तलाश में हैं तो BSNL ने आपके लिए सस्ता प्लान लॉन्च कर दिया है.

187 रुपये वाला प्लान के फायदे-

  • इस प्लान के तहत सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी.
  • इसके अलावा 28 दिनों की वैधता के साथ  1 जीबी डाटा मिलेगा.
  • वहीं 1 जीबी डाटा खत्म होने के बाद भी आप अनलिमिटेड इंटरनेट यूज कर सकेंगे लेकिन स्पीड 40Kbps हो जाएगी.
  • इस प्लान के तहत रोमिंग में भी आउटगोइंग फ्री होगी.
  • ध्यान रखें कि इसकी जानकारी कंपनी मोबाइल पर मैसेज के द्वारा दे रही है इसलिए आप एक बार कस्टमर केयर से जानकारी अवश्य लें.

 

395 वाले पैक की खासियत जानें-

  • बीएसएनएल का यह पैक अबतक का सबसे सस्ता और शानदार पैक है. क्योंकि इसमें आपको इंटरनेट के साथ कॉलिंग का मजा सस्ते में दिया जा रहा है. पर जानिए आखिरकार मजेदार कैसे है-
  • करीब 72 दिनों तक 2जीबी 3जी डेटा हर दिन मिलेगा जो कि एक दिन के उपयोग के लिए पर्याप्त है.
  • रोमिंग में डेटा का फायदा मिलेगा. लेकिन दिल्ली व मुंबई में काम नही करेगा.
  • साथ ही कॉलिंग के बीएसएनएल से बीएसएनएल कॉल के लिए 3हजार मिनट्स और अन्य नेटवर्क के लिए 18हजार मिनट मिलेंगे.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.