वोडाफोन 179 का सस्ता प्लान, सबकुछ मिलेगा अनलिमिटेड! जानें पूरी जानकारी-

वोडाफोन ने बिहार व झारखंड के यूजर्स के लिए सस्ता प्लान उतारा है. इस ऑफर का दाम जितना सस्ता है, उतना ही ज्यादा सुविधा दी जा रही है. मतलब कि कम दाम ज्यादा काम वाला प्लान है. इसको प्रीपेड यूजर्स रिचार्ज करा यूज कर सकते हैं. बता दें कि कुछ दिनों से वोडाफोन एक के बाद एक सस्ते ऑफर लान्च कर रहा है. इससे वोडाफोन के प्रति लोगों का ध्यान जा रहा है. वाकई में इस नए प्लान को उतार कर वोडाफोन फिर टेलिकॉम खबरों में है.

देश की दूसरी बड़ी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन ने एक बार फिर नया अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा वाला प्लान पेश किया है. इस प्लान की खासियत यह है कि, इसमें रोमिंग में भी आउटगोइंग कॉलिंग फ्री है. मतलब कि कहीं भी इसका उपयोग कर पाएंगे. वोडाफोन के इस प्लान की कीमत 179 रुपये है. जिसको रिचार्ज कर उपयोग कर सकते हैं. ध्यान रखें कि, यह प्लान फिलहाल बिहार एंड झारखंड सर्किल के लिए ही है.

 

जानें सस्ता ऑफर-

  • वोडाफोन के इस 179 रुपये वाले नये प्रीपेड प्लान की वैधता 28 दिनों के लिए है.
  • इसके तहत अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ अनलिमिटेड डाटा मिलेगा. हालांकि डाटा की स्पीड 2जी होगी.
  • बता दें कि इससे पहले कंपनी ने हाल ही में176 रुपये वाला प्रीपेड प्लान पेश किया है. जिसके तहत 28 दिनों के लिए 1 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है. इसकी जानकारी आप कस्टमर केयर से भी प्राप्त कर सकते हैं.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.