हुआवे ने भारत में लांच किया सबसे फ़ास्ट पावरबैंक, जानें विस्तार से……..

आप में से ज्यादातर लोग अब फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्टेड स्मार्टफोन्स इस्तेमाल करतें होंगें। लेकिन, जब आप पॉवरबैंक लेना चाहतें हैं, तो आपको इसके भारत में कम ही विकल्प मिलते हैं। इसके अलावा नए स्मार्टफोन्स में USB-C चार्जिंग पोर्ट भी सामान्य होता जा रहा है। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे प्रीमियम पॉवरबैंक के बारे में बताने जा रहें हैं, जो आपकी इन सभी समस्याओं को दूर कर देगा।

तो सबसे पहले आपको इस पावर बैंक के बारे में बतातें हैं, इसका नाम हॉनर 10000mAh पॉवरबैंक है। यह आपको काले रंग में मिल जायेगा। इस पॉवरबैंक की सबसे बड़ी खासियत है की इसमें 18W (9V*2A) का आउटपुट है, जो सभी प्रकार की फ़ास्ट चार्जिंग जैसे कि टर्बो चार्ज क्विक चार्ज और डैश चार्ज को सपोर्ट करता है। इसके अलावा आपको इसमें USB-C और माइक्रो-USB दोनों ही चार्जिंग केबल से चार्ज करने का विकल्प मिलता है। हालाँकि, इसके बॉक्स में आपको एक छोटी सी माइक्रो-USB केबल भी मिलती है। इसमें बैटरी को चेक करने के लिए पावर इंडिकेटर भी दिया है।

अब आतें हैं इसके कुछ और फीचर्स पे, जैसा कि आप नीचे दिए गए चित्र में देख सकतें हैं, फ़ास्ट चार्जिंग होने पर इसके इंडिकेटर का कलर हरे रंग का हो जाता है। यह एक लिथियम-पॉलीमर पॉवरबैंक है, जो बहुत ज्यादा लाइफ वाला होता है। इसकी कीमत ₹1999 रखी गयी है और आप इसे हुआवे के हॉनर स्टोर इंडिया से खरीद सकतें हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.