Jio TV App: 22 करोड़ सब्सक्राइबर्स को और 37 चैनल Free

Jio TV App लेकर आया है शानदार तोहफा। दशहरा, दिवाली को ध्यान में रखकर Jio TV App ने ये तोहफा दिया है। अब आप 37 नए चैनलों का आनंद ले पाएंगे। इस ऑफर की घोषणा होते ही धमाल मचा है। रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड और Zee Entertainment के बीच बड़ी साझेदारी हुई है। 37 चैनल्स को जियो टीवी पर देखा जा सकेगा। अब मनोरंजन को लेकर जियो ने बड़ा तोहफा दिया है।

इस साझेदारी से जियो को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही साथ जियो ग्राहक को फायदा होगा। 37 चैनल्स के अलावा जियो टीवी यूजर्स ZEE के सभी कंटेंट को देख पाएंगे। यह फैसला जियो के 22.7 करोड़ सब्सक्राइबर्स के लिए विशेष फायदे वाला साबित होगा।

ऐसे मिलेगा फायदा

अब यह जान लें कि इसके जरिए जियो यूजर्स को ZEE5 के कंटेंट का एक्सेस मिलेगा। आपको बता दें कि ZEE 5 का कंटेंट केवल सब्सक्रिप्शन बेस ही है लेकिन जियो यूजर्स इसे फ्री में इस्तेमाल कर पाएंगे। ZEE5 ऐप में वीडियो ऑन डिमांड नेटवर्क कंटेंट भी उपलब्ध कराया जाता है। यही नहीं, ZEE5 ऐप, ZEE5 ओरिजनल्स, मूवीज, TV शो, म्यूजिक वीडियो, लाइफस्टाइल शो, किड्स शो, प्ले को जियो यूजर्स डाउनलोड कर पाएंगे। लेकिन लाइव टीवी के लिए यूजर्स को जियो टीवी ऐप को ही एक्सेस करना होगा।

अब एक प्रकार से देखा जाए तो जी नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो को टक्कर देने के लिए कई ओरिजनल कंटेंट बना रहा है। इन्हें ज्यादा से ज्यादा यूजर्स तक पहुंचाने के लिए ZEE ने जियो के साथ हाथ मिलाया है। आपको बता दें कि ZEE 12 भारतीय भाषाओं में कंटेंट उपलब्ध कराता है। अब आप इसका फायदा उठाना चाहते हैं तो फिर फटा-फट ऐप को अपडेट कर लें। और अपने हिसाब से सब्सक्राइब करें। इससे ज्यादा जानकारी चाहिए तो फिर कस्टमर केयर से बात कर लें या कमेंट कर के बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.