कल हो सकता है जियो का सार्वजनिक लांच, देखें इसका टैरिफ प्लान्स और जाने इसकी एमएनपी पोर्टिंग सेवा के बारे में

jio launch

खबरों की माने तो कल रिलायंस जियो के सिम को सार्वजनिक तौर पर लांच किया जा रहा है। अगर इन ख़बरों की मानें तो कल मुकेश अंबानी कंपनी की वार्षिक जनरल मीटिंग के दौरान इसकी घोषणा करेंगे।

जीयो मोबाइल का सार्वजनिक लॉंच

हालाँकि इन खबरों पर यकीन करना मुश्किल है इससे पहले 15 अगस्त को लॉन्चिंग की तारीख बताया जा रहा था, जो गलत निकली और जिन जिओ ग्रहकों की वैद्यता ख़त्म हो रही थी, उनकी वैद्यता में 1 महीने की बढ़ोतरी कर दी गई।

अगर ये सर्विसेज कल लांच होती हैं तो जियो इन्हें प्रीपेड और पोस्टपेड के आधार पर बंटेगा और पुराने ग्राहक अपने पसंद का विकल्प चुन सकेंगें। कल इसके साथ ही एमएनपी (मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी) की भी सुविधा दी जायेगी जिससे ग्राहक अपने पुराने नंबर्स को जियो में बदल सकेंगे और शुरूआती 90 दिनों के लिए फ्री 4जी डेटा का इस्तेमाल कर सकेंगे।

मिलेगी अब तक की सबसे सस्ती 4G सेवा

लेकिन सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात थी जियो की योजन के तहत आने वाले डेटा पैक्स की कीमत जो इस प्रकार है-
अगर लीक हुई ये खबर सही रही तो जियो इंडिया की सबसे सस्ती एलटीई कंपनी बन जायेगी। बाकि कंपनियाँ भी जीव को टक्कर देने की कोशिश कर रही है, लेकिन जियो का मुकाबला करना न मुमकिन सा लग रहा है।
नोट: अगर यह सेवा कल से सार्वजनिक नहीं होती है तो अनुमान के हिसाब से अगली लॉन्चिंग की तारीख 28 दिसम्बर होगी। आशा करता हु की आप भी इसके लांच को लेकर हमारे जितने ही उत्सुक होंगें…..

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.