बीएसएनएल ने फिर से दी जियो को टक्कर, लांच किया भारत का सबसे सस्ता अनलिमिटेड ब्रॉडबैंड मात्र ₹249 में

bsnl new broadband plan

अभी 3 दिन पहले ही जियो ने देश का सबसे सस्ता 4जी डेटा प्लान ₹50/जीबी में लांच किया और आज बीएसएनएल उसे टक्कर देने के लिए खड़ा हो गया है। बीएसएनएल ने मात्र ₹249 प्रति महीने में अनलिमिटेड ब्रॉडबैंड प्लान की बात कही। बीएसएनएल ने इसमें 2एमबीपीएस स्पीड की बात की भी पुष्टि की है।

इन्हें भी पढ़ें:

ये है भारत का सबसे सस्ता हाई स्पीड डेटा प्लान

मतलब यदि आप प्रतिदिन 10जीबी डेटा का इस्तेमाल कर जातें है, तो इस प्लान के तहत यह ऑफर आपको ₹1/जीबी से भी सस्ता डेटा दे रहा है।

चूँकि देश भर में बीएसएनएल के पास 2 करोड़ का ग्राहक बेस है। यह BB249 प्लान 9 सितम्बर,2016 से ग्राहकों के लिए उपलब्ध हो जायेगा। इस प्लान के तहत शुरूआती 1 जीबी डेटा में आपको 2एमबीपीएस की स्पीड मिलेगी जो बाद में घटकर 1 एमबीपीएस हो जायेगी। इस प्लान के तहत आप अधिकतम 300एमबी डेटा का इस्तेमाल कर सकतें हैं।

बीएसएनएल के मैनेजिंग डायरेक्टर और चेयरमैन अनुपम श्रीवास्तव जी का कहना है, हम जियो के बराबरी की स्पीड भले ही नहीं सकतें, क्योंकि जियो 4जी तकनीकी पर आधारित है और जियो की अधिकतम स्पीड का लक्ष्य 135 एमबीपीएस है जो ब्रॉडबैंड के लिए मुश्किल है, लेकिन हम डेटा रेट्स तो सस्ते कर ही सकतें हैं, जो हमने कर के दिखा दिया है। इससे नए ग्राहकों का बीएसएनएल के प्रति रुझान बढ़ेगा।

7 Replies to “बीएसएनएल ने फिर से दी जियो को टक्कर, लांच किया भारत का सबसे सस्ता अनलिमिटेड ब्रॉडबैंड मात्र ₹249 में

  1. कोई भी नेट वर्क ग्राहकों को जहा वो रोज काम करते है वहा अगर किसी भी कम्पनी का नेट नही पकड़ता तो उसके लिए सर्विस नही देता ! मेरी ऑफिस में करीबन पच्चीस फोन युसर है सबका अलग कम्पनी का सिम है पर किसी को कम्प्लेन करने के बाद भी सर्विस देना नही चाहते और एडवेटाईस में पैसा और वक्त बिगाड़ते है !

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.