बर्थ सर्टिफ़िकेट (Birth Certificate) ऑनलाइन कैसे बनवायें

Birth certificate kaise banvaye online

पासपोर्ट चाहिए या किसी और काम हो आपको जन्म प्रमाण-पत्र तो माँगते ही है। और बचपन में गलती से कहीं रजिस्‍टर ना करायें तो बहुत दिक्कत हो जाती है। सरकारी दफतर के और साथ बहुत सारे दलालों के चक्कर काटने पडते हैं जिससे समय और पैसा दोनों बरबाद होते हैं।

अगर आपको इस काम के लिए किसी के पास ना जाने पड़े तो कितना अच्छा होगा। ना ही सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़े और ना ही दलाली करनी पड़े तो मजा ही आ जायेगा। तो आज आपको इसके बारे में ही बताने जा रहे हैं हम।

इन्हें भी पढ़ें:

जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनाने के लिए सेवा

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका हिन्दी इंटरनेट में। आज हम बात करने वाले हैं की कैसे हम अपने जन्म प्रमाण-पत्र को ऑनलाइन बनवा सकते हैं। जी हाँ दोस्तो जब आपकी रिक्‍वेस्‍ट हमारे पास आयी तो हमने इसपर तुरंत ही काम शुरू कर दिया था। क्योकिं आपकी समस्या हमारी भी तो समस्या ही है।

जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र के लिए एक वेबसाइट बनाई है जिससे आप मात्र 20-21 दिनों के आवेदन करके अपने जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र को हासिल कर सकते हैं। आपको ये भी बता दें की आपका यह बर्थ सर्टिफिकेट सभी सरकारी कार्यालयों में मान्य होगा।

इसको कोई भी सरकारी व गैर सरकारी संस्थान इसको मानने से इनकार नहीं कर सकते । इस वेबसाइट के बारे में अभी लोगो को बताया भी जा रहा है। जिससे इसका ज्यादा लोग फायदा ले सकेंगे।

अब आपको बता देते हैं की कैसे बनवाये जन्म प्रमाण-पत्र (बर्थ सर्टिफिकेट) ऑनलाइन

इसे बनवाने के लिए सबसे पहले तो आपको इसकी मेन वेबसाइट पर जाना होगा। आपको यहां इसकी वेबसाइट दी जा रही है। आप इसको नोट कर लें। इस वेबसाइट का नाम Crsorgi.gov.in हैं। इसकी सहायता से आप अपने घर पर ही अपना बर्थ सर्टिफिकेट बनवा सकते हैं। जो की आपको 20-21 दिनों में मिल जाएगा। बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आपको सबसे पहले तो इस वेबसाइट को कम्प्यूटर पर ओपन करना होगा और खुलने के बाद राईट साइड में आपको लॉगिन और रजिस्‍ट्रेशन का ओप्सन मिल जायेगा। आपको वो भर कर सेव कर देना है। जिससे आपको एक नम्बर मिलेगा। इस नम्बर से आप प्रमाण पत्र की स्थिति जान सकोगे।

आप इस जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र के लिए कहीं से भी अप्लाई कर सकते हैं। इसके अन्तर्गत बहुत सारे अस्पताल भी शामिल किये गये हैं। अब इस वेबसाइट से लोगों को बहुत फायदा मिलेगा। और इसमें अगर आप अस्पताल की जानकारी भी दे देंगे तो आपको जन्म प्रमाण-पत्र जल्दी ही मिल जायेगा। आप बनें पत्र की कॉपी भी निकाल सकते हैं।

18 Replies to “बर्थ सर्टिफ़िकेट (Birth Certificate) ऑनलाइन कैसे बनवायें

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.