जिओ को फिर से टक्कर देने के लिए RCOM ने 149 रुपये में लांच किया फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग

rcom 149 unlimited calling plan

मुकेश अम्बानी के कंपनी जीयो द्वारा मुफ़्त वेल्कम ऑफ़र और सस्ते इंटरनेट और अनलिमिटेड कॉलिंग प्लान जारी करने के बाद सभी कम्पनियाँ सस्ते प्लान से अपने ग्राहकों को लुभाने में लगी है। इसी कड़ी में अनिल अम्बानी की आर.कॉम. ने भी अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 MB डेटा का प्लान सिर्फ़ 149 रुपए में जारी किया है।

1. प्लान के लाभ और वेलिडिटी
रिलायंस टेलीकम्यूनिकेशन(RCOM) के मुताबिक़ ये ऑफर RCOM के प्री-पेड ग्राहकों के लिए ये सेवा उपलब्ध कराई गयी है जिसकी वैलिडिटी २८ दिनों की होगी.. ग्राहक 149 रूपए के रिचार्ज से अनलिमिटेड कॉलिंग 28 दिनों तक कर सकते है।

2. किन-किन नेटवर्को के लिए ये ऑफर valid है ?
RCOM की कंपनी ने इस बात को साफ़ कर दिया है कि उनके ग्राहक अगर 149 का रिचार्ज करवाते है तो उन्हें अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा मिलेगी जिससे वो किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग करने के लिए मान्य होंगे।

3. इस ऑफर में खास बात क्या है ?
इस ऑफर में ग्राहको को किसी भी नेटवर्क पर 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग तो मिलेगी जिसमे STD कॉलिंग भी ऐड है इसके साथ ही ग्राहकों को 300 MB का इंटरनेट डाटा भी मिलेगा जिससे यूज़र्स को काफी फायदा मिलेगा।

4. किस नेटवर्क के ग्राहकों के लिए ये ऑफर उपलब्ध है ?
यह ऑफर उन सभी ग्राहकों के लिए है जो 2G, 3G और 4G यूज करते है, सभी नेटवर्को के ग्राहकों को ये ऑफर मिलेगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.