बीएसएनएल ने अनलिमिटेड कालिंग प्लान्स के लिए लांच किए ये टैरिफ, नए वो पुराने सभी ग्राहकों का रखा ध्यान…….

Bsnl unlimited calling tarrifs

2017 टेलीकॉम यूज़र्स के लिए सबसे बेहतरीन साल होने वाला है, इसमें कोई शक नही, और इसका सारा श्रेय जाता है मुकेश अंबानी के रिलायंस जियो को, जिसने अपने फ्री प्लान्स से टेलीकॉम इंडस्ट्रीज का तख्ता पलट दिया।

भारत की सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने भी टेलीकॉम की इस जंग में बढ़चढ़ कर भाग लेने की ठान ली है और यही कारण है कि बीएसएनएल आये दिन जियो को टक्कर देने के लिए नए-नए लुभावने स्कीम्स दे रहा है।

बीएसएनएल देश का अकेला ऐसा नेटवर्क है जिसने ₹1099 में अनलिमिटेड 3जी का प्लान दिया है, जिसकी वैद्यता 1 महीने की है। इसके अलावा नए ग्राहकों के लिए बीएसएनएल ने ₹439 का एक FRC लांच किया है, जिसकी मदद से आप 90 दिन बीएसएनएल से बीएसएनएल लोकल हो या एसटीडी अनलिमिटेड कॉल्स कर पाएंगे। इसके अलावा आप 30 मिनट प्रतिदिन अन्य नेटवर्क्स पर भी मुफ्त कॉल्स कर पाएंगे।

ये है बीएसएनएल के नए अनलिमिटेड प्लान

इसके अलावा यह प्लान ₹149 में भी उपलब्ध है, जिसकी वैद्यता 1 महीने की है, जिसमें किसी भी नेट्वर्क पर मुफ़्त कॉल के अतिरिक्त 300 mb का डेटा मुफ़्त मिलेगा।

बीएसएनएल ने अपने पुराने और MNP के जरिये आये हुए ग्राहकों का भी ध्यान रखा है वो ₹339 का रिचार्ज कर के 30 दिनों तक अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल्स किसी भी नेटवर्क पर कर सकतें है और इसके साथ ही साथ उन्हें 1जीबी का 3जी डेटा भी मुफ्त मिलेगा।

बीएसएनएल इन्टरनेट और यूज़र्स के बीच प्लान्स को काफी उत्साहित है, आगे और भी प्लान्स लाने की बात भी कही गयी।

अपने सर्कल के हिसाब से उपलब्ध प्लान की जानकारी आप PayTM, MobiKwiKएप में अपना नम्बर  डाल  कर  हासिल कर सकते है।

74 Replies to “बीएसएनएल ने अनलिमिटेड कालिंग प्लान्स के लिए लांच किए ये टैरिफ, नए वो पुराने सभी ग्राहकों का रखा ध्यान…….

      1. मैं 2005 से bsnl इस्तेमाल कर रहा था पर अब नही करता अब मैं वोडाफोन करता हूँ मैं इनके नेटवर्क से तंग त् चुका था मेरे प्लान में 1GB प्रतिदिन डेटा मिलता है और मेरे सारे काल फ्री है 354 के रिचार्ज पर 56 दिन की वैधता के साथ । bsnl 4GB दे या 40 GB अगर ये डेटा अगर उसकी स्पीड ही न हो तो फिर उस डेटा का उपयोग क्या?? समय की कीमत होती है जो काम 5 मिनट में हो जाय उसके लिए आधे घंटे क्यो इन्तेजार करे??

        1. सभी सर्विस प्रोभाईडर केवल रोज-रोज नये-नये प्लान पेस कर रहे हैं।लेकिन सर्विस मे कोई भी नहीं सुधार रहा है।किसी का भी इन्टरनेट नहीं चलता खासकर गाँवों में तो बिलकुल नहीं।अंधों मे कनवा राजा JIO 4G कभी-कभी 200 kbps या उससे उपर चल जाता है।बाकी 20 kbps से निचे ही चलते हैं। सब सिर्फ लोगों को बेवकूफ बनाकर लूट रहे हैं।TRAI और संबंधित मंत्री व मंत्रालय भी प्रायः मृतप्राय हैं।

  1. BSNL कोई भी प्लान लांच कर दे पर यह जियो की टक्कर नहीं ले पाएगा यह प्लान चाहे जितना बनाता है लेकिन रहता है सब बकवास है कोई फायदा नहीं है इसके प्लांट जो चुतिया ही होगा वह BSNL का प्लान लेगा

  2. Bsnl ने बहुत ही शानदार प्लान दिए है। कस्टमर केअर पर या रिटेलर्स शॉप पर जाकर पता करें। सुविधाएं चाहने वाले कंपनी को सपोर्ट करें। अभी जो प्लान जारी हुए है, उससे अच्छे प्लान कभी नही मिलें।

    1. पवन जैन साहब ब्राड बैंड के बिल 572/- से बढ़ कर 993/- हो गया ,उसमे भी रोज कनेक्टिविटी की समस्या,जरूरत के समय काम ही नहीं करता ।केयर के नम्बर कोई उठाता नहीं ।हम टाटा ,बिड़ला या अडानी तो है नहीं, जहाँ 4 पैसे बचेंगे सुविधाएं अच्छी होंगी ग्राहक वही जाएगा ।

  3. हम हट्टा दमोह m p से है जब हमारे यहाँ नेटवर्क ही नहीं रहता तो पिलान क़िस कम का कई बार सिकायत कर चुका हु लेकिन अधिकारी मीठी बात के सिवा कुछ नहीं देते हमारा idia में बेलेंस माह में ८००-१२०० तक होता है जबकि बी एस एन एल में ५ माह पहले ४००/ का बेलेंश डालाया था आज भी ख़तम नहीं हुआ नेटवर्क दे फिर पिलान दे पिलान देने से आकेले क्या होगा

  4. मज़बूरी का नाम बी एस एन एल है इनका प्लान एक ही बार में फूस हो जाता है जिस दिन साला हमारे इलाके में कोई दूसरा नेटवर्क आएगा उस दिन बी एस एन एल सिम को किसी संगम में ले जा के फेंकूंगा

  5. मैं 2005 से bsnl इस्तेमाल कर रहा था पर अब नही करता अब मैं वोडाफोन करता हूँ मैं इनके नेटवर्क से तंग त् चुका था मेरे प्लान में 1GB प्रतिदिन डेटा मिलता है और मेरे सारे काल फ्री है 354 के रिचार्ज पर 56 दिन की वैधता के साथ । bsnl 4GB दे या 40 GB अगर ये डेटा अगर उसकी स्पीड ही न हो तो फिर उस डेटा का उपयोग क्या?? समय की कीमत होती है जो काम 5 मिनट में हो जाय उसके लिए आधे घंटे क्यो

  6. ₹४४४ का प्लान ठीक-ठाक ही लगा। लेकिन ग्रामीण ईलाकों में इसका नेटवर्क कमजोर है,कमजोर नेटवर्क के कारण बैंकिंग सेवाओं के काम-काज प्रभावित हो रहे है। बैंकिंग सेवा के का सुस्त कार्यों से ग्राहकों को घंटो तक इंतजार करना पड़ रहा है,खासकर बैंक ऑफ बड़ौदा में।इसकी शाखाएं ग्रामीण इलाकों में सबसे ज्यादा है।

  7. 498 में एयरटेल सभी नेटवर्क पर 86 दिन अनलिमिटेड कॉलिंग व 1 जी बी डेटा प्रतिदिन दे रहा है तो एयरटेल क्यों न प्रयोग करे हम बी एस एन एल में 2005 से प्रयोग कर रहा हु लेकिन अब इसे छोड़ना पड़ेगा।

  8. बेकार है BSNL सिंग्नल तो इतने परेशान करते है कि क्या बताये। प्लान भी कुछ भी अच्छे न थे और न ही अब आये है जो नए प्लान।। न कोई आफर न ही अच्छे सिंग्नल फिर बचा ही क्या जो BSNL का उपयोग करे ।।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.