टेलीकॉम वॉर में वोडाफोन ने उठाया ये अनोखा कदम आज से हुई शुरुआत इन अनलिमिटेड प्लान्स की……

Vodafone super hour started today

जियो के ऑफर्स और एयरटेल को उसकी कड़ी टक्कर में खड़े होते  वोडाफोन ने एक अनूठा और बेहद कारगर कदम उठाया है। वोडाफोन ने आज से वोडाफोन सुपर ऑवर पैक्स की शुरुआत की है। इन पैक्स को आप प्रति घंटे की दर से खरीद सकतें हैं।

आपको बता दें कि वोडाफोन ने अपने सुपर ऑवर के तहत 3 पैक्स लांच किए हैं-

1. ₹5 में अनलिमिटेड 2जी डाटा
2. ₹7 में अनलिमिटेड वोडाफोन टू वोडाफोन कॉल्स
3. ₹16 में अनलिमिटेड 4जी डाटा

इन तीनो पैक्स की वैद्यता 60 मिनट की है। सुपर ऑवर 4जी/ 3जी पैक की कीमत 16 रुपये से शुरू होती है, जो विभिन्न सर्कलों में अलग-अलग है।

4जी/ 3जी ऑफर बिहार, झारखण्ड, एमपी एवं छत्तीसगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, आन्ध्रप्रदेश और तेलंगाना में उपलब्ध नहीं है। सुपर ऑवर को डिजिटल चैनल या रीटेल टच पॉइन्ट्स के माध्यम से खरीदा जा सकता है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.