अब Jio Prime Membership Free, जियो ने दिया फिर से फ्री ऑफऱ ऐसे उठाएं फायदा-

आप जो सुन रहे हैं बिल्कुल सही सुन रहे हैं. अब आपको जियो प्राइम मेंबरशीप भी कंपनी फ्री में देने का मूड बना ली है ताकि रूठे ग्राहकों को मना सके. इस घोषणा के बाद टेलिकॉम की दुनिया में फिर से भूचाल आ गया है. जियो तो 4 जी सेवा को फ्री में देकर पहले से ही चर्चा में है पर एक बार फिर से मेंबरशीप मुफ्त में देने के लिए छा गया है. इससे दूर जाने वाले करीब आने का मूड तो बना ही रहे हैं. तो फिर जियो को छोड़ना क्यूं फिर से मुफ्त सेवा लेकर जुड़ते हैं ना !

जियो तो मुफ्त का मतलब बताया और इसका स्वाद हमलोगों को चखाया है. जियो के आने के बाद फ्री का मजा लेनी सीख गए हैं. तभी तो इससे बड़ी-बड़ी कंपनियां हमें मुफ्त सेवा देने के लिए द्वार तक आ गई हैं. अगर आप जियो को प्राइम मेंबरशीप के कारण छोड़ने का मूड बना लिए हैं तो फिर से मुड़कर आना पड़ सकता है क्योंकि ऑफर ही मुफ्त का है तो छोड़ना क्यों. एक कहावत है ना नेकी और पुछ-पुछ, शायद ऐसा ही कुछ लग रहा है. हमें देरी किए बिना इसके फ्री मेंबरशीप के बारे में जान लेते हैं कि आखिर यह मिलेगा कैसे.

इस ऑफर के लिए आपको ना तो लाइन में लगना पड़ेगा और ना ही बार कोड या अन्य झमेला में पड़ने की जरूरत है. इस मुफ्त सेवा को आप घर पर बैठकर लेंगे. साथ ही ऐसा भी नहीं है कि मुफ्त में लेने के कारण सेवा में कटौती होगी. सबको एक समान सेवा प्रदान किया जाएगा. जो लोग पहले से लिए हैं मेंबरशीप और जो लोग इस खास ऑफर के द्वारा लेंगे, दोनों ग्राहकों को एक जैसी सेवा मिलेगी.

Jio Prime Membership Free-

जियो प्राइम मेंबरशीप को मुफ्त में लेने के लिए आपको जियो मनी यूज करना होगा. जियो मनी के द्वारा जब आप प्राइम मेंबरशीप की सेवा लेंगे तब आपको इसका लाभ मिलेगा. इसके लिए अपने जियो मनी में जाकर 99 रुपया का जियो प्राइम मेंबरशीप और 303 रुपया का रिचार्ज करें. रिचार्ज करने के बाद कंपनी आपको कैश बैक करेगी. यानि की 99 रुपया का रिचार्ज करने पर 50 रुपया कैश बैक और 303 के रिचार्ज पर फिर 50 का कैश बैक तो कुल मिलाकर 100 रुपया कंपनी की ओर से मिलेगा. इस तरह से कंपनी ने आपको जियो प्राइम मेंबर शीप का पैसा लौटा दिया. कैश बैक रिचार्ज करने के दो दिनों के भीतर होगा और यह रिचार्ज जियो मनी द्वारा ही करना है.

3 Replies to “अब Jio Prime Membership Free, जियो ने दिया फिर से फ्री ऑफऱ ऐसे उठाएं फायदा-

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.