अब टेलीनॉर भी सस्ते 4G प्लान्स देने की दौड़ में हुयी शामिल

जैसे की हमने आपको कुछ ही समय पहले ही बताया हुआ था की कैसे इन दिनों टेलिकॉम की कंपनिया अपने ग्राहकों को सस्ते प्लान्स दे रही है और अपनी ओर खीचने में लगी हुयी है …यह ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि जिओ ने टेलिकॉम कंपनियों का मार्केट ही पूरा बदल कर रख दिया …इन दिनों जिस प्रकार टेलिकॉम की कंपनिया अपने टैरिफ प्लान्स में बदलाव कर रही है ठीक उसी प्रकार लोगो के मन में शंका बनते नजर आ रही है कि वो आखिर किस प्लान्स की ओर रुख मोड़े..

जैसे की हमें इस हफ्ते देखने को मिला की कैसे जिओ ने अपने प्लान्स को अपग्रेड किया है और कैसे वोडाफोन ने भी अपने ग्राहकों को सस्ते प्लान्स दिए है …लेकिन इन्ही सभी के बीच जो कंपनिया जो पीछे छुट गयी है जिनमे से टेलीनॉर का नाम शामिल था लेकिन अब से नहीं होगा क्योंकि टेलीनॉर ने अब अपने ग्राहकों के लिए वैसा ही ऑफर सामने लाया हुआ है जिस प्रकार बाकी सारी कंपनिया कर रही है ..तो अओये जानते है की टेलीनॉर ने अपने ग्राहकों के लिए ऐसा कौनसा प्लान सामने लाया है जिससे उनको और नए ग्राहकों को जोड़ने में मदद मिलेगी ..

यह है टेलीनॉर का नया प्लान :-

जैसे की सभी इस बात को जानते है की कैसे इन दिनों सभी टेलिकॉम कंपनियां लोगो के सामने नए नए प्लान्स को सामने रख कर उनको अपनी ओर खीचने का प्रयास कर रही है ..ठीक वैसे ही टेलीनॉर ने भी किया है जो इस प्रकार है

  • टेलीनॉर अपने ग्राहकों को केवल 143 रुपये में 2 जीबी डाटा देगी जिसकी वैधता 28 दिनों तक होगी और अनलिमिटेड कालिंग मिलेगी
  • इसके साथ साथ टेलीनॉर ने 148 रुपये का प्लान भी पेश की है जिसका लाभ केवल नए ग्राहक ही उठा पायेंगे यह प्लान बिलकुल पुराने ग्राहकों को 143 रुपये में मिलने वाले प्लान के बराबर होगा
  • इस प्लान के अलावा कंपनी ने 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ 448 रूपए में प्रतिदिन 1 जीबी डाटा देने का प्लान है जिसमे ग्राहकों को अनलिमिटेड कालिंग का मजा भी मिलेगा

इन दिनों इन टेलिकॉम कंपनियां मानो अपने आप में एक जंग सी छेड़ रही है जिसको रोक पाना थोडा मुश्किल है लेकिन इन प्लान्स को देखकर यह लगता है की आने वाले दिनों में भी यह बिलकुल जिओ को टक्कर देगी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.