पुराने दाम पर एयरटेल इन प्लान्स में देगी ज्यादा डाटा-

एयरटेल की ओर से अपडेटेड डाटा प्लान्स पेश किए गए हैं. घबराइए नहीं क्योंकि रेट पुराने हैं बस ज्यादा डाटा मिल रहा है. इसके लिए वैद्यता भी सेम ही रखी गई है. मतलब कि पूरी तरह से आपको इसका फायदा मिलेगा. हालाकि बाकि कंपनियों को देखते हुए एयरटेल ने भी इस तरह का प्लान पेश किया है जिससे कि ग्राहकों को ज्यादा से ज्यादा डाटा पैक का मजा मिलेगा. तो आइए देखते हैं इन खास डाटा पैक पर और जानते हैं कि किसमें कितना मिलेगा डाटा-

349 रुपये का प्लान-

एयरटेल ने अपने खास 349 रुपये वाले प्लान को भी अपडेट किया है. इस प्लान में अब 28 दिनों तक रोज 1.5 जीबी डाटा मिलेगा, जबकि पहले इस प्लान में रोज 1 जीबी डाटा मिलता था. इस प्लान में भी अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज 100 SMS मिलेंगे.

448 रुपये का प्लान-

448 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 70 दिनों तक हर रोज 1 जीबी डाटा मिलेगा. इस प्लान में 100 मैसेज भी रोज मिलेंगे. प्रतिदिन कॉलिंग की सीमा 300 मिनट और सप्ताह में 1,200 मिनट है.

 

549 रुपये का प्लान-

कंपनी ने 549 रुपये वाले प्लान को भी अपडेट किया है. पहले इस प्लान में रोज 2 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती थी, वहीं अब इस प्लान में रोज 2.5 जीबी डाटा मिल रहा है. इन पैकों के लिए आपको किसी प्रकार का एक्सट्रा चार्ज नहीं देय है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.