मोबाइल टीवी व अनलिमिटेड इंटरनेट मजा के लिए बीएसएनएल ने उतारा सस्ता प्लान-

मोबाइल टीवी व अनलिमिटेड डेटा के लिए बीएसएनएल का सस्ता पैक मार्केट में आ गया है. मतलब कि वीडियो देखने के लिए अब आपको बार-बार डेटा नहीं चेक करना पड़ेगा. नए साल में बीएसएनएल की ओर से अपने ग्राहकों को तोहफा के तौर पर पैक दिया गया है. लेकिन इसका लाभ उठाने के लिए आपको रिचार्ज कराना होगा.

हालांकि आजकल टेलिकॉम कंपनियां बहुत सारे पैक लेकर आ रही है. साथ ही सस्ते दामों पर मुहैया करा रही है लेकिन हर कोई एक या दो जीबी प्रति दिन के हिसाब से ही सिमित डेटा दे रहा है. ऐसे में बीएसएनएल का ये पैक आपको इंटरनेटा मजा दोगुना कर देगा. मतलब कि अनलिमिटेड का फायदा आपको मोबाइल टीवी और अन्य कामों के लिए दिया जाएगा.

 

पैक के बारे में-

इस पैक के बारे में कंपनी ग्राहकों को मोबाइल पर मैसेज कर जानकारी दे रही है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस पैक की कीमत बहुत सस्ती रखी गई है. 378 रुपए का रिचार्ज कराने पर आप इसका फायदा उठा पाएंगे. इसके लिए आप रिचार्ज करने हेतु बीएसएनएल प्वाइंट या ऑनलाइन भी कर पाएंगे.

जानकारी के लिए याद रखें कि इस पैक में आपको केवल अनलिमिटेड इंटरनेट और मोबाइल टीवी सेवा का लाभ मिलेगा. कॉल करने के लिए आपको मेन बैलेंस खर्च करने होंगे. क्योंकि कॉलिंग की सुविधा इस पैक में नहीं दी गई है जो कि ग्राहकों को निराश करेगी लेकिन अनलिमिटेड डेटा आपको खुश कर देगा. साथ ही आपको इस पैक की वेलिडिटी 56 दिनों की दी जाएगी. मतलब की दो माह आप अनलिमिटेड इंटरनेट का मजा ले पाएंगे.

नोटः रिचार्ज करने से पहले एक बार कस्टमर केयर से जानकारी अवश्य लें.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.