बीएसएनएल बिना रेट बढ़ाए दे रहा हर दिन 4GB डाटा, पढें-

बीएसएनएल रेट में बिना बढ़ोत्तरी किए एक के बाद एक डाटा प्लान मार्केट में उतार रहा है. फिलहाल बीएसएनएल ने 4जीबी प्रतिदिन के हिसाब से डाटा प्लान उतारा है. लेकिन इसका रेट सुनेंगे तो आप दंग रह जाएंगे क्योंकि रेट में कोई इजाफा नहीं किया है. बल्कि सस्ता दाम में आपको डाटा दे रहा है.

हालांकि बदलते टेलिकॉम मार्केट में खुद को बेहतर करने की कोशिश कर रहा है. बीएसएनएल टेलिकॉम की भागम-भागम में खुद को बेहतर बनाने में जुट गया है. जियो के आने के बाद बीएसएनएल के पैक भी सस्ते और शानदार ऑफर के साथ आने लगे हैं. बीएसएनएल नए सस्ते व किफायती पैक निकालें हैं. जिनसे आपको इंटरनेट का आनंद ले सकते हैं. इतना ही नहीं आपको कॉलिंग के लिए सुविधा दे रहा है. साथ ही एक तोहफा दिया है जिसके बारे में नीचे जिक्र किया गया है.

बीएसएनएल के इस पैक को देखकर आप भी कहेंगे कि वाकई में ये शानदार पैक हैं. ऐसे मौके पर जियो अपने रेट को बढ़ा रही है. वैसे समय पर बीएसएनएल सरकारी कंपनी रेट को घटा कर डबल फायदा देने का काम कर रही है. इस पैक की जानकारी हम आपको बता रहे हैं. इसके बाद आप चाहें तो इसका उपयोग कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें-बीएसएनएल का फेस्टिवल बोनाजा

पैक की खास बात-

  • इसकी कीमत केवल 379 रुपए है.
  • हर दिन आपको 4जीबी डाटा मिलेगा.
  • डाटा का प्रयोग रोमिंग में किया जा सकता है.
  • साथ ही आपको बात करने के लिए हर दिन 30मिनट दे रहा है. जो कि किसी भी नेटवर्क पर काम करेगा.
  • इसके अलावा खास बात है कि मुफ्त में आपको कॉलर ट्यून दे रहा है.
  • इस पैक की वैद्यता आपको एक माह (30दिन) के लिए मिलेगी.
  • इसको आप किसी रिचार्ज प्वाइंट या ऑनलाइन भी रिचार्ज कर सकते हैं.

यहां भी देखें-अब जियोफोन के मंथली पैक में पाए दोगुना डाटा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.