धनतेरस पर क्या खरीदना आपके लिए शुभ होगा, जानिए अपनी राशि के अनुसार

दिवाली से पहले धनतेरस पर चीजें  खरीदना लाभदायक माना जाता है। इस अवसर पर सोना और चांदी खरीदना ज्यादा शुभ होता है। भारत में इस अवसर की कई मान्यता है जैसे इस दिन खरीदी गई वस्तु में 13 गुनी वृद्धि होती है। हम में से सब लोग चाहते हैं की मां लक्ष्मी की कृपया हम पर से बनी रहे। आज आपको राशियों अनुसार धनतेरस पर क्या खरीदारी करें की आप पर धन्वन्तरि माता की कृपा बनी रहे।
Dhanteras par kya kharidna labhdayak hota hai
Image source 
राशि अनुसार धनतेरस पर क्या खरीदें
 
मेष राशि
मेष राशि वाले लोगों को धनतेरस पर चांदी के बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना चाहिए। ये उनके लिए बहुत ही लाभकारी होगा।
वृषभ राशि
इस राशि वाले व्यक्ति अगर कपड़ों की खरीदारी करें और साथ में तांबे या चाँदी के बर्तन भी खरीदेंगे तो उनको उनको बहुत फायदा होगा।
मिथुन राशि
मिथुन की राशि वाले व्यक्तियों को धनतेरस पर सोने के आभूषण खरीदने चाहिए और हरे रंग का घरेलू सामान खरीदना उनके लिए फलदायी रहेगा।
कर्क राशि
इस राशि वाले लोगों को धनतेरस पर आभूषण (चाँदी), और इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना लाभदायक रहेगा।
सिंह राशि
इस राशि वालों को धनतेरस पर तांबे व कांसे के बर्तन और कपड़ों में से कुछ जरूर खरीदना चाहिए। इनको विशेष फायदा होता है।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को धनतेरस पर श्री गणेश जी की मूर्ति और सोने के आभूषण खरीदना लाभदायक है।
तुला राशि
तुला राशि वाले व्यक्तियों को धनतेरस पर कपड़े और सौंदर्य का सामान और चांदी या सोने से बनी कोई चीज खरीदेंगे तो उनको बहुत फायदा होगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले व्यक्ति धनतेरस पर खासतौर पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और सोने के आभूषण खरीदें तो उन पर मां की कृपया होगी।
धनु राशि
इस राशि वालों को धनतेरस के दिन सोने और ताँबे के सिक्के (छोटे) और आभूषण खरीदना बेहद शुभ रहता है।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए धनतेरस काफी मायने रखता है। इस दिन इन राशि वाले व्यक्तियों को वाहन, कपड़े या चांदी के आभूषण खरीदना लाभदायक होता है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले व्यक्तियों को धनतेरस पर शारीरिक सौंन्दर्य का सामान, जूते-चप्पल खरीदने चाहिए ये इन राशि वाले लोगों के लिए बहुत लाभदायक है।

One Reply to “धनतेरस पर क्या खरीदना आपके लिए शुभ होगा, जानिए अपनी राशि के अनुसार”

  1. आपको सूचित करते हुए हर्ष हो रहा है कि- आपकी इस प्रविष्टि के लिंक की चर्चा कल शुक्रवार (28-10-2016) के चर्चा मंच "ये माटी के दीप" {चर्चा अंक- 2509} पर भी होगी!
    दीपावली से जुड़े पंच पर्वों की
    हार्दिक शुभकामनाओं के साथ।
    डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक'

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.