सरसो के गुण और इसके लाभदायक फायदे

सरसों का इस्तेमाल भारत में बहुत पुराने समय से होता आ रहा है। सरसों हमारे लिए बहुत ही लाभकारी होती है। इसका तेल लगभग
हर भारतीय के घर में मिल सकता है। हम इसका उपयोग बहुत प्रकार से करते हैं। इसका तेल खाने में भी इस्तेमाल किया जाता है और
इसके और भी बहुत सारे फायदे है जो आज हम आपको बताने वाले हैं।

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका हिन्दी इंटरनेट में, दोस्तों आज हम आपको सरसों के फायदों के बारे में बताने वाले हैं। इसके
आयुर्वेदिक बहुत ही लाभकारी होते हैं जिनके बारे में अब बताने वाले हैं।

सरसों के आयुर्वेदिक उपाय

1. आज के समय में बालो की समस्या लगभग हर व्यक्ति को हो रही है। इसका कारण ये भी है की हम अपने बालों के लिए ऐसे तेल
का उपयोग करते हैं जिससे कोई फायदा नहीं मिलता। लेकिन अगर आप नहाने के बाद बालो में सरसों का तेल लगाओगे तो आपके
बालो की समस्या बिल्कुल खत्म हो जायेगा।

2. अगर आपको पायरिया की शिकायत है और आपके दांत कमजोर हैं तो आप सरसों के तेल को दातों पर लगाकर ब्रुश करें। आपकी
दातों की सफाई होगी और कई बीमारियों से छुटकारा मिलेगा।

3. सर्दियों में इसका इस्तेमाल बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि अगर आप इसको खाने में प्रयोग करोगे तो आपको छोटी मोटी कोई
बीमारी नहीं होगी जैसे सिर दर्द, खांसी जुकाम आदि।

4. सरसों का तेल त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसके तेल से शरीर की मालिश करनी चाहिए। इससे मालिश करने से
शरीर को मजबूती मिलती है।

5. शरीर में रोग-प्रतिरोधकता बढाने के लिए सरसों का तेल का इस्तेमाल करना बहुत ही लाभकारी होता है। यह सर्दियों में शरीर को
गर्म करती है।

6. सरसों पाचन शक्ति को भी बढ़ाता है। किसी की पाचन शक्ति कमजोर है तो उसको खाने में सरसों के तेल का इस्तेमाल करना
चाहिए। आपका खाना जल्दी हजम होगा और अच्छी भूख लगेगी।

7. जिन व्यक्तियों को गठिये की समस्या रहती है उनके लिए भी सरसों बहुत ही अच्छी मानी जाती है। इसके तेल के अंदर कूपर को
मिलाकर जहाँ दर्द है वहां पर इसकी मालिश करनी चाहिए। इससे गठिया ठीक हो जाता है।

8. शरीर में अगल किसी हिस्से में सूजन गयी हो या कहीं चोट लगने से सूजन बन गयी हो तो आप सरसो के दानों का इस्तेमाल कर
सकते हो। इसके लिए आपको दानों को कूटकर पेस्ट बनाना और फिर इसको सूजन वाले स्थान पर लगाना हैं।

9. अगर किसी व्यक्ति को खांसी ज्यादा रहती है तो इसके दानों के पेस्ट को एक चम्मच शहद के साथ लेने से खांसी बिल्कुल ठीक हो
जाती है। इसी से साथ सरसों और भी बहुत फायदेमंद होती है। इसके बारे में यहां पर बहुत ही कम लिखा गया है लेकिन सरसों के और
भी बहुत सारे फायदे हैं। जो कभी और किसी पोस्ट में बताया जाएगा।

इसको अपनी फेसबुक पर शेयर जरूर करें। धन्यवाद

2 Replies to “सरसो के गुण और इसके लाभदायक फायदे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.