अब गाने स्टोर करने की नहीं है कोई जरुरत…………..

आज के दौर में हर स्मार्टफोन यूजर के पास भरपूर मात्रा में डाटा रहता है, ऐसे में वो फ़ोन की स्टोरेज में गाने नहीं रखता। ऐसे यूजर्स क्लाउड लिसनिंग के लिए एप्पल म्यूजिक, स्पॉटीफाई, सावन, गाना जैसी अप्प्स का इस्तेमाल करता है और ऑनलाइन गाने सुनता है। ऐसा इसलिए भी है कि यूजर्स की प्लेलिस्ट्स अपडेट होती रहती है और ऑनलाइन गाने सुन कर उन्हें प्लेलिस्ट में सेव रखना ज्यादा आसान होता है।

music_services-new

तो आज हम आपको कुछ ऐसी ही एप्प्स के बारे में बताने जा रहें हैं, जो आपके फ़ोन की स्टोरेज तो बचाएंगे ही साथ ही साथ आपके मनपसंद गानों से भी जोड़े रखेंगी :

saavn म्यूजिक एंड रेडियो :

सावन को हमने इस श्रेणी में इसलिए सबसे ऊपर रखा है क्यूंकि इस्तेमाल के लिहाज से यह सबसे आसान एप्प है। इसमें आप अपनी पसंदीदा प्लेलिस्ट क्रिएट कर सकतें हैं। खास गानों को स्टार कर सकतें हैं, इसके अलावा आप इस एप्प के जरिये कई FM एक्सक्लूसिव शो जैसे एक कहानी ऐसी भी, किस्सों का कोना, नो फिल्टर्स विथ नेहा जैसे कई शोज भी सुन सकतें हैं।  इसके अलावा यह आपका मूड, मौसम और माहौल के हिसाब से भी गाने बजा सकता है। इसका फ्री वर्शन प्लेस्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है, वहीँ इसकी पेड सर्विस लेने पर आप गानों को ऑफलाइन स्टोर भी कर सकतें हैं और ऐड्स से भी निजात पा सकतें हैं। सावन के पास कुल 30 मिलियन सांग्स की लाइब्रेरी है।

gaana : बॉलीवुड म्यूजिक एंड रेडियो :

भारत में दूसरी प्रचलित ऑनलाइन म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस है गाना। यह एप्प उन यूजर्स के लिए सबसे बेहतरीन है, जो रीजनल और बॉलीवुड गानों के शौक़ीन हैं। इसके अलावा इसमें इंग्लिश सांग्स भी हैं, इसकी पेड सर्विस 99 रूपये/ महीने की है। जिसमे आप कुल 10 मिलियन गानों में से चुन सकतें हैं।

Wynk म्यूजिक: MP3 एंड हिंदी सांग्स :

यह एप्प एयरटेल की तरफ से लांच हुआ है जिसमे 2.6 मिलियन सांग्स का कलेक्शन है। इसका भी पेड सब्क्रिप्शन 99 रूपये प्रति महीने का है या चाहें तो आप बाकि की अप्प्स की तरह इसे भी मुफ्त में चला सकतें हैं, लेकिन तब आपको ऐड्स देखने और सुनने पड़ सकतें हैं।

हंगामा म्यूजिक: सांग्स एंड वीडियोज़ :

हंगामा अप्प में आपको 3.5 मिलियन सांग्स 11 भाषाओँ में मिलते हैं। इस अप्प में आपको 30 दिन का फ्री ट्रायल भी मिलता है। इसके अलावा इस एप्प में आप म्यूजिक वीडियोज़ भी देख सकतें हैं।

जिओ म्यूजिक : HD म्यूजिक एंड रेडियो: 

जिओ ने यहाँ भी बजी मार ली है, क्युकी जिओ म्यूजिक की सर्विस आपको 30 मार्च 2018 तक बिलकुल फ्री मिलनी है। मतलब आप तबतक जितने चाहे उतने गाने बिना किस ऐड के सुन भी सकतेँ हैं और डाउनलोड भी। लाइब्रेरी की बात करें तो जिओ म्यूजिक में 1 करोड़ + गाने हैं, इस सूचि में सबसे  ज्यादा हैं।

गूगल प्ले म्यूजिक:

गूगल प्ले म्यूजिक आपको 14 दिनों के फ्री ट्रायल सब्सक्रिप्शन के साथ मिलता है। इसके पेड सब्क्रिप्शन में आपको यूट्यूब रेड का सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलेगा जिसके जरिये आप बिना किसी ऐड के म्यूजिक और वीडियोज़ दोनों का ही मजा ले सकतें है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.